{"_id":"6276ba18ce02bd282928fe54","slug":"red-cross-society-became-helpful-in-the-corona-period-jhansi-news-jhs2202184112","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में मददगार बनी रेडक्रॉस सोसाइटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में मददगार बनी रेडक्रॉस सोसाइटी
विज्ञापन
झांसी। कोरोना काल में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ने कइयों की मदद की। संक्रमितों को दवाओं से लेकर आम जन को सैनिटाइजर, मास्क तक उपलब्ध कराए। इसके अलावा कोटा से छात्र-छात्राओं को लाने के लिए आर्थिक सहयोग भी दिया।
कोरोना काल में रेड क्रॉस सोसाइटी ने अपनी उपयोगिता साबित की। महामारी में हर व्यक्ति घबराया हुआ था, तब रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर लोगों को महामारी के प्रति जागरूक करना शुरू किया। सोसाइटी के कोषाध्यक्ष मनमोहन मनु ने बताया कोटा में फंसे झांसी के दर्जनों छात्रों को वापस लाने में रेडक्रॉस सोसाइटी ने बड़ी भूमिका अदा की। यहां तक कि तमाम छात्रों को आर्थिक सहायता तक सोसाइटी की ओर से उपलब्ध कराई गई। महानगर में समय-समय पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में सोसाइटी के सदस्य स्वयं रक्तदान करते हैं। साथ ही दूसरों को भी जागरूक करते हैं। कई अन्य जागरूकता कार्यक्रम कराए जाते हैं।
जीर्णशीर्ण हालात में है कार्यालय
जीवनशाह स्थित रेडक्रॉस सोसाइटी का कार्यालय जीर्णशीर्ण हालात में है। दो साल पहले कार्यालय के नव निर्माण की योजना जिला प्रशासन ने बनाई थी मगर ये परवान नहीं चढ़ पाई। अब हाल ये है कि कार्यालय के चारों तरफ झाड़ियां उग आई हैं। कभी-कभी ही कार्यालय खुलता है।
विज्ञापन
आपदा के दौर में रेड क्रॉस सोसाइटी हमेशा तत्पर रहती है। कोरोना काल में भी सोसाइटी के सदस्यों ने रोगियों को दवाएं, आम जन को मास्क बांटने और महामारी को लेकर जागरूक किया। समय-समय पर रक्तदान समेत जागरूकता शिविर आयोजित किए जाते हैं। - आचार्य हरिओम पाठक, चेयरमैन, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी।