फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Recruitment started for Ambulance Driver and EMT

एंबुलेंस चालक और ईएमटी के लिए शुरू की भर्ती

Sun, 01 Aug 2021 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Recruitment started for Ambulance Driver and EMT
झांसी। एंबुलेंस सेवाओं को नियमित रखने के लिए कंपनी द्वारा शनिवार को सात जिलों के लिए एंबुलेंस चालक और ईएमटी के पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस लाइन में चल रही भर्ती प्रक्रिया में पहले दिन 200 चालक व 70 ईएमटी पदों के लिए आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

एंबुलेंस संचालन की जिम्मेदारी नई कंपनी को मिलते ही कार्यरत एंबुलेंस कर्मचारियों द्वारा सेवाओं को बंद कर हड़ताल कर दी गई थी। विभाग के अधिकारियों द्वारा कई बार वार्ता करने के बाद भी कोई हल नहीं निकलने पर कंपनी द्वारा नए सिरे से एंबुलेंस कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जिसके तहत शनिवार को पुलिस लाइन में झांसी, ललितपुर, जालौन, महोबा, हमीरपुर, बांदा व चित्रकूट जिलों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर आवेदन लिए गए हैं। जिसमें चालक के लिए आवेदन करने वालों अभ्यर्थियों से एंबुलेंस चलाकर परीक्षा ली गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में एंबुलेंस के मंडल प्रबंधक दिनेश सिंह ने बताया कि पूर्व में कार्यरत कर्मचारियों के नहीं मानने पर नई कंपनी द्वारा कर्मचारियों की नई भर्ती की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया तीन दिन तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed