{"_id":"67f5960332a503c5cf04156c","slug":"recruitment-of-women-operators-on-15th-vacancies-not-known-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-529891-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: महिला परिचालकों की भर्ती 15 को, रिक्त पदों का पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: महिला परिचालकों की भर्ती 15 को, रिक्त पदों का पता नहीं
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रोडवेज के क्षेत्रीय कार्यालय में 15 अप्रैल को संविदा पर महिला परिचालकों की भर्ती का रोजगार मेला लगेगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हैरानी है कि मंगलवार तक किसी भी अधिकारी के पास जवाब नहीं था कि कितने पदों पर महिलाओं की भर्ती होगी।
बताते चलें शासन ने प्रदेश में पांच हजार महिला परिचालकों की रोडवेज में भर्ती का फैसला लिया है। इसके तहत झांसी, ललितपुर व जालौन के लिए महिला परिचालकों की भर्ती क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में प्रस्तावित है। इसके लिए वेबसाइट www.upsrtc.com पर आवेदन मांगे गए हैं। रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि रोडवेज में परिचालकों की तैनाती आंकड़ा 2.6 के हिसाब से होती है। झांसी परिक्षेत्र में कुल 212 बसें हैं, जिनके लिए 474 परिचालक होने चाहिए जिसके सापेक्ष 473 की तैनाती है। वहीं, सोमवार को 58 आवेदकों के परिचालक पद के लिए इंटरव्यू हो चुके हैं। ऐसे में सवाल खड़ा हो गया है कि जब परिचालकों के पद रिक्त ही नहीं हैं तो फिर कैसे रोजगार मेला में महिला परिचालकों की भर्ती होगी। विभागीय जानकारों का कहना है कि भविष्य में 82 बसें मिलने की बात कही जा रही है। संभव है कि इन बसों के संचालन के लिए भर्ती की जा रही हो। मगर यह बस कब तक आएंगी, इसका जवाब तो उच्चाधिकारियों के पास भी नहीं है।
क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार का भी कहना है कि शासन के निर्देश पर 15 अप्रैल को संविदा पर महिला परिचालकों की तैनाती के लिए रोजगार मेला लगेगा। कितने पदों पर भर्ती की जाएगी, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं बता सकते हैं।