Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Recruitment of 233 Anganwadi workers in the district stalled, government upset

Jhansi News: जिले के 233 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती अटकी, शासन खफा

Sat, 14 Nov 2026 02:11 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 14 Nov 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Recruitment of 233 Anganwadi workers in the district stalled, government upset
झांसी। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 233 पदों पर भर्ती प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो सकी है। तय समयसीमा बीतने के बाद भी चयन प्रक्रिया लंबित रहने पर शासन ने नाराजगी जताई है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के निदेशक ने डीपीओ को जल्द चयन प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही बरतने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए शासन ने सितंबर, 2025 में दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसके तहत जिलों को निर्धारित समयसीमा में चयन प्रक्रिया पूरी करनी थी। बाद में भी शासन स्तर से कई बार निर्देश दिए गए लेकिन झांसी समेत 29 जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया अधूरी है। निदेशक हर्षिता मथुर की ओर से डीएम को भेजे गए पत्र में झांसी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 233 पदों पर चयन लंबित दर्शाया गया है।
विज्ञापन

निदेशक ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को चयन प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। तय समय में भर्ती पूरी नहीं होने पर संबंधित जिला कार्यक्रम अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। ये भी कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती की प्रगति की समीक्षा उच्च स्तर पर नियमित रूप से की जाती है। निर्धारित समयसीमा बीत जाने के बाद भी चयन प्रक्रिया पूरी न होने पर उच्च स्तर पर अत्यधिक असंतोष व्यक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। एक सप्ताह के अंदर चयनित कार्यकर्ताओं की सूची जारी हो जाएगी।
-दिनेश सिंह राजपूत, जिला कार्यक्रम अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed