फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   recovery of newborn baby body separated from torso in Defense Colony

Jhansi: धड़ से अलग मिला नवजात शिशु का शव, निचला हिस्सा गायब; अब CCTV कैमरों से खुलेगा राज

Tue, 30 May 2023 08:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 30 May 2023 08:07 PM IST
सार

डिफेंस कॉलोनी में धड़ से अलग नवजात शिशु का शव बरामद हुआ है। यहां कुत्तों का एक झुंड नवजात शिशु के शव को नोंच नोंच कर खा रहा था। जिसके बाद गार्ड ने कुत्तों को भगाया और पुलिस को बुलाया। 

विज्ञापन
recovery of newborn baby body separated from torso in Defense Colony
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिफेंस कॉलोनी में धड़ से अलग नवजात शिशु का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शिशु पांच-छह दिन का था। धड़ के निचले हिस्से का पता नहीं चला है। जिसके बाद सीसीटीवी कैमरों से खंगालने के बाद भी फेंकने वाले के बारे में मालूम नहीं चला है।

विज्ञापन


थाना नवाबाद के डिफेंस कॉलोनी पार्क के नाले के पास एक नवजात शिशु का धड़ से अलग शव मिलने से सनसनी फैल गई। करीब पांच-छह दिन के शिशु के शव को आवारा कुत्ते नोंच रहे थे। यह देख कॉलोनी के गॉर्ड ने कुत्तों को भगाया और पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में नवाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। शिशु के निचले हिस्से का पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों से इसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन

नवजात के शव को कुत्तों ने नोंच कर खाया
मेडिकल कॉलेज इलाके में स्थित इस कॉलोनी के लोगों का कहना है कि मंगलवार दोपहर करीब दो बजे कुत्तों का एक झुंड नवजात शिशु के शव को नोंच-खसोट रहे थे। उसका सिर्फ धड़ का सिरा ही बरामद हुआ, निचला हिस्सा गायब था। सुरक्षाकर्मियों में यह देखकर शोर मचाया और कुत्तों को भगाया। विश्वविद्यालय चौकी से पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। आसपास के लोगों से पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की लेकिन, शव कोई कब फेंक गया, इसके बारे में कोई कुछ नहीं बता सका। 

लोगों का कहना है कि आसपास कई नर्सिंग होम हैं। अक्सर ही इस तरह के भ्रूण नालों में बरामद होते हैं। पुलिस का कहना है कि कहीं से कुत्ते ही यह शव लेकर यहां तक आए थे। वहीं, नवाबाद इंस्पेक्टर सुधाकर सिंह का कहना है कि आसपास छानबीन करने के बाद भी शिशु किस तरह से यहां फेंका गया, इसका पता नहीं चल सका है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों से इसकी पड़ताल कराई जा रही है।

पहले भी आ चुकी घटनाओं का पुलिस नहीं लगा सकी पता
मेडिकल कॉलेज के आसपास कई नर्सिग होम हैं। इस वजह से अक्सर ही भ्रूण से लेकर मृत नवजात शिशुओं को फेंके जाने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। कुछ माह पहले ही नई तहसील के पास भी एक भ्रूण को इसी तरह से फेंक दिया गया था। पिछले माह करगुवां इलाके में भी एक भ्रूण सड़क के किनारे मृत अवस्था में बरामद हुआ था। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने इनको यहां फेंकने वालों की तलाश शुरू कराई। लेकिन पुलिस को कामयाबी नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed