फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Record one lakh sixteen thousand cases settled in one day

Jhansi News: एक दिन में निपटे रिकॉर्ड एक लाख सोलह हजार मुकदमे

Sun, 14 Jul 2024 03:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Record one lakh sixteen thousand cases settled in one day
- कचहरी परिसर में दिन भर बनी रही गहमागहमी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत की वजह से कचहरी परिसर में सुबह से शाम तक वकीलों व वादकारियों की भीड़ रही। एक ही दिन में 1,16,484 मुकदमों का निस्तारण हुआ, जो अब तक का रिकॉर्ड है। अदालतों में मुकदमों का निपटारा आपसी सुलह- समझौते के आधार पर किया गया।
पिछली बार हुई राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,02,763 मुकदमों का निस्तारण किया गया था, जो उस समय तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड था। न्यायिक अमले ने शनिवार को एक ही दिन में 1,16,484 मुकदमों का निस्तारण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। विभिन्न अदालतों की ओर से निस्तारित किए गए मामलों में 7.67 करोड़ रुपये की धनराशि प्रतिकर के रूप में देने के आदेश पारित किए गए। इससे पूर्व लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष पदम नारायण मिश्र ने किया। इस मौके पर न्यायिक अधिकारी ललित नारायण झा, विशेष शर्मा, आनंद प्रकाश तृतीय, शरद कुमार चौधरी समेत जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला, सचिव केपी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


----------केस-1
पांच साल पुराना मुकदमा पांच मिनट में निपटा
चार लाख चार हजार रुपये के लेनदेन में दी गई चेक के बाउंस होने पर साल 2019 में मुकदमा न्यायालय में दायर किया गया था। पिछले पांच साल के दरम्यान मुकुल बनाम रामनरेश के मुकदमे में 73 तारीखें दी गईं, परंतु मामले का निस्तारण नहीं हो पाया। ऐसे में मुकदमे को लोक अदालत में लाया गया, जिसमें महज पांच मिनट में ही आपसी सुलह-समझौते के आधार पर मुकदमा निस्तारित कर दिया गया। अधिवक्ता निर्देश द्विवेदी ने बताया कि अदालत के फैसले पर वादी-परिवादी दोनों ने संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000
12 साल बाद मारपीट के मामले में हुआ समझौता
चिरगांव थाने में साल 2012 में मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। सरकार बनाम बल्लू के इस मुकदमे के दौरान कई तारीखें पड़ीं, लेकिन मामला निस्तारित नहीं हो पाया। मामले को राष्ट्रीय लोक अदालत में लाया गया। अधिवक्ता रविशंकर पांडेय ने बताया कि लोक अदालत में मुकदमा दोनों पक्षों के बीच हुई आपसी सुलह के आधार पर निस्तारित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed