फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   record of marshal arts round kick

सबसे ऊंची राउंड किक मारने का बनाया रिकार्ड सबसे ऊंची राउंड किक मारने का बनाया रिकार्ड

Mon, 15 Jul 2019 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
record of marshal arts round kick
सबसे ऊंची राउंड किक मारने का बनाया रिकार्ड
विज्ञापन

झांसी। अखिल भारतीय जीत कुनेडो मार्शल आर्ट्स संघ के खिलाड़ी सौरभ कुशवाहा ने दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन किया और सबसे ऊंची राउंड किक मारकर अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज किया है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली में प्रदेश के कई प्रतिभागियों ने इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करने के लिए प्रतिभाग किया था। एक-एक कर सभी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान मार्शल आर्ट की विधाओं का प्रदर्शन देखने को मिला तथा प्रतिभागियों ने उसी विधा का प्रदर्शन किया, जिसमें वे परिपक्व थे। उन्होंने राउंड किक का प्रदर्शन किया। अन्य प्रतिभागियों के मुकाबले उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर सबसे ऊंची राउंड किक हवा में मारी। निर्णायकाें ने फैसला भी सौरभ में दिया। रिकार्ड बनाने की जानकारी होने के बाद वह खुद को सफल मान रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर 17 साल के सौरभ पदकों पर निशाना साध रहे हैं। आलम यह है कि कि इन आठ सालों में शानदार प्रदर्शन कर अधिकांश स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाले। आज उनके पास पदकों का अंबार है। ग्वालियर रोड स्थित एलपाइन स्कूल के बगल से रहने वाले सौरभ ने बताया कि उन्होंने आठ साल पहले अपने खेल की शुरूआत की थी। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने मार्शल आर्ट को भी शिक्षा के तौर पर ग्रहण करना शुरू किया। शुरूआती दौरा में उन्हें ठोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा पर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और प्रशिक्षण जारी रखा। प्रशिक्षण लेने के बाद उन्होंने जिला स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेना शुरू किया और हर बार पहले पायदान पर पहुंचने के लिए उन्होंने संघर्ष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं उपलब्धियां
वर्ष 2015 में पहली बार झांसी ओलंपिक में प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक हासिल किया। सके बाद स्वर्ण पदक का सिलसिला जारी रहा। वर्ष 2016 में दोबारा झांसी ओलंपिक खेला और रजत पदक प्राप्त किया, लेकिन कानपुर में हुई राज्य स्तर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता बने। 2017 में पुन: झांसी ओलंपिक और पानीपत में राज्य स्तर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। वर्ष 2018 में पुणे और कोलकाता में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण तथा 2019 में गोवा में हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर झांसी का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed