फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ravivar ko huya sakr ka uday, manglik karyo ki hui suruaat

रविवार को हुआ शुक्र का उदय, मांगलिक कायोऱ्ं की होगी शुरुआत

Mon, 19 Apr 2021 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
ravivar ko huya sakr ka uday, manglik karyo ki hui suruaat
रविवार को शुक्र उदय होने से मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। - फोटो : ???? ????
रविवार को हुआ शुक्र का उदय, मांगलिक कार्यों की हुई शुरूआत
विज्ञापन

झांसी। दो माह से अस्त चल रहे शुक्र ग्रह का रविवार को उदय हुआ है। इसके साथ ही मांगलिक और शुभ कार्यों की शुरुआत हुई। विवाह के शुभ मुहूर्त 16 जुलाई तक लगातार जारी रहेंगे। इसके बाद चतुर्मास शुरू हो जाएंगे।

शुक्र ग्रह 16 फरवरी को अस्त हो गया था। इसके साथ ही वैवाहिक व अन्य शुभ कार्य थम गए थे। लेकिन, चैत्र शुक्ल पक्ष षष्ठी (रविवार) को रात नौ बजे शुक्र ग्रह का उदय हो गया है। इसके साथ ही विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, उपनयन संस्कार जैसे शुभ काम शुरू हो जाएंगे। जिला धर्माचार्य महंत विष्णु दत्त स्वामी के अनुसार शुक्र ग्रह का अपनी ही राशि वृषभ में उदय हुआ है। ये संयोग शुभ फल दायक होगा। लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होंगे। उदय होने के प्रभाव से दांपत्य सुख बढ़ेगा। ये ग्रह वैवाहिक जीवन, सुख और भोग विलास का कारक है। विवाह की 22 अप्रैल से 16 जुलाई तक शुभ तिथियां हैं। इसके बाद चतुर्मास शुरू होने पर वैवाहिक कार्य लगभग चार माह के लिए थम जाएंगे। देवोत्थान एकादशी से ही इनकी शुरुआत होगी।
विज्ञापन

ये हैं विवाह मुहूर्त
--------------
अप्रैल - 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30।
मई - 1, 2, 3, 7, 8, 12, 13, 14, 15, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 26, 27, 28, 29, 30।
जून - 3, 5, 11, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26।
जुलाई - 1, 2, 3, 6, 12, 13, 14, 15, 16।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed