{"_id":"3841a7c1e58d0d4425bcd0350fee1122","slug":"ration-cards-to-approve-slow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्डों पर मुहर लगाने की गति धीमी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्डों पर मुहर लगाने की गति धीमी
ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एक जनवरी से लागू होना है। पांच जनवरी से उपभोक्ताओं को सस्ता अनाज वितरित करना है। लेकिन, महानगर में अब तक पात्रों के राशन कार्ड पर मुहर नहीं लग पाई है। यह काम धीमी गति से चल रहा है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जनपद की पैंसठ फीसदी आबादी को आच्छादित किया जा रहा है। इसके तहत पात्र परिवार चिह्नित कर लिए गए हैं। सभी अंत्योदय कार्ड धारकों को योजना में शामिल किया गया है। बीपीएल व बड़ी संख्या में एपीएल कार्डधारकों को भी इसमें शामिल किया गया है।
लेकिन, योजना के नये कार्ड अब तक जारी नहीं हुए हैं। खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने आपूर्ति विभाग को पुराने राशन कार्डों पर एनएफएसए (नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट) की मुहर लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा ऐसे चयनित लोग, जिनके पास पूर्व में कोई राशन कार्ड ही नहीं था, उन्हें एनएफएसए के राशन कार्ड की प्रति दी जा रही है।
विज्ञापन
लेकिन, यह काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। नगर के अधिकांश चयनितों के कार्ड पर मुहर नहीं लग पाई है व कार्ड की प्रति भी नहीं मिली है।
जिला पूर्ति अधिकारी अशोक कुमार बताया कि दिसंबर माह में काम पूरा कर लिया जाएगा। राशन विक्रेताओं को चयनितों की सूची उपलब्ध करा दी गईं है। पांच जनवरी से चावल व गेहूं का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।