{"_id":"655b94475ee3451b0008d11d","slug":"ration-and-ayushman-cards-can-be-made-only-for-25-percent-beneficiaries-jhansi-news-c-360-1-jh11006-1556-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 25 फीसदी लाभार्थियों के ही बन सके राशन और आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 25 फीसदी लाभार्थियों के ही बन सके राशन और आयुष्मान कार्ड
Mon, 20 Nov 2023 10:45 PM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 20 Nov 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
झांसी। जिले में विधवा, दिव्यांग और वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ ले रहे लाभार्थियों को आयुष्मान भारत मिशन व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से जोड़ने में जिला पूर्ति विभाग और समाज कल्याण विभाग ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। इसके बाद भी दोनों विभाग लाभार्थियों को जिला पूर्ति कार्यालय तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। योजना के लागू होने के पांच माह बाद भी 25 प्रतिशत लाभार्थी राशनकार्ड और आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा सके हैं। जिले में कुल 12,937 लाभार्थियों में से मात्र 547 ही आयुष्मान कार्ड और राशनकार्ड बनवा सके हैं। जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चंद्र ने बताया कि पेंशन योजना के लाभार्थी राशनकार्ड बनवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। ऐसे में लक्ष्य भी पिछड़ रहा है। सभी कोटेदारों को लाभार्थियों को जागरूक करने को कहा है, फिर भी आवेदकों की संख्या नहीं बढ़ रही है। वहीं समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव का कहना है कि हमने जिला पूर्ति विभाग को लाभार्थियों को डाटा दे दिया है। वहीं से राशनकार्ड जारी होंगे। यहां जो भी आ रहा, उन्हें प्रक्रिया बताकर जिला पूर्ति विभाग भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन