फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rath Yatra of Mother Pitambara will be taken out on the lines of Lord Jagannath for the first time the chariot being prepared for 12 lakhs

झांसी: भगवान जगन्नाथ की तर्ज पर पहली बार निकाली जाएगी मां पीतांबरा की रथ यात्रा, 12 लाख में तैयार किया जा रहा रथ

Mon, 25 Apr 2022 09:24 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 25 Apr 2022 09:24 PM IST
सार

माई कारथ राजस्थान में तैयार किया जा रहा है। रथ की लागत 12 लाख रुपये से अधिक बताई गई। माई के रथ के साथ ही स्वामी जी महाराज की रथयात्रा शहर के मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी।

विज्ञापन
Rath Yatra of Mother Pitambara will be taken out on the lines of Lord Jagannath for the first time the chariot being prepared for 12 lakhs
दतिया पीतांबरा मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मां पीतांबरा के प्राकट्य दिवस पर चार मई को इस बार दतिया गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने पीतांबरा पीठ प्रबंधन और पुजारियों से चर्चा कर इस बार माई के प्राकट्य दिवस पर भगवान जगन्नाथ की तर्ज पर माई की रथयात्रा निकालने का निर्णय लिया है। इसी दिन दतिया गौरव दिवस मनाने का भी निर्णय लिया गया। विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। यह पहला अवसर होगा जब पीतांबरा माई के प्राकट्य दिवस के मौके पर रथयात्रा निकाली जाएगी।

विज्ञापन


माई कारथ राजस्थान में तैयार किया जा रहा है। रथ की लागत 12 लाख रुपये से अधिक बताई गई। माई के रथ के साथ ही स्वामी जी महाराज की रथयात्रा शहर के मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी। रथयात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोग जुटें, इसके लिए रोजाना शहर के किसी न किसी मंदिर पर बैठक का आयोजन कर लोगों को जानकारी दी जा रही है। खुद गृहमंत्री डॉ. मिश्र ने रविवार को कलेक्टर संजय कुमार और एसपी अमन सिंह राठौड़ के साथ शहर के मुख्य मार्गों का पैदल भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। 
विज्ञापन


माई की रथयात्रा में किसी तरह का व्यवधान न आए इसके लिए मुख्य मार्गों पर लोगों ने जो अतिक्रमण कर रखे हैं, उनको भी तोड़ने का काम नगरपालिका प्रशासन ने शुरू कर दिया है। रथयात्रा में स्थानीय लोगों के अलावा बाहर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसके चलते तीन से पांच मई तक शहर के सभी होटलों में बाहरी श्रद्धालुओं को मुफ्त में ठहराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed