फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rape case on Inspector: Notice sent to the victim for statement and medical test

दरोगा पर दुष्कर्म मामला : बयान और मेडिकल टेस्ट कराने के लिए पीड़िता को भेजा नोटिस

Tue, 13 Jun 2023 12:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rape case on Inspector: Notice sent to the victim for statement and medical test
पुलिस उच्चाधिकारी स्वयं कर रहे मुकदमे की निगरानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। दरोगा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद अब कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के बयान और मेडिकल टेस्ट कराने के लिए सूचना नोटिस भेजा है। पीड़िता जल्द ही जनपद पहुंचेगी। जहां पुलिस मुकदमे में आगे की कार्रवाई करते हुए उसके बयान दर्ज करते हुए मेडिकल टेस्ट करवाएगी।
कानपुर अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी युवती ने कोतवाली ललितपुर में तैनात रहे और वर्तमान में निलंबित हो चुके उपनिरीक्षक अतुल तिवारी निवासी पाली फतनपुर प्रतापगढ़ सहित उसके चार परिजनों पर कोतवाली सदर में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

दरोगा पर मुकदमा दर्ज होने के बाद कोतवाली में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक अपराध ने मुकदमें की विवेचना शुरू कर दी है। जिसमें पीड़ित युवती को एक सूचना नोटिस भेजा गया है। जिसमें बयान और मेडिकल परीक्षण के लिए उसे कोतवाली में बुलाया गया है। इस मुकदमें की मॉनीटरिंग पुलिस उच्चाधिकारी स्वयं कर रहे हैं और विवेचना के प्रत्येक पार्ट पर स्वयं नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम प्रसंग की शुरूआत हुई थी फेसबुक के जरिए
आरोपी दरोगा और पीड़ित युवती के बीच प्रेम प्रसंग की शुरूआत फेसबुक के माध्यम से हुई थी। जिसके बाद पीडिता के पास आरोपी दरोगा आता जाता रहा और उसे भी अपने पास बुलाता रहा। इतना ही नहीं शादी का आश्वासन देकर शरीरिक संबध बनाने का दबाब बनाता रहा। 20 मई 2020 को भोपाल के विष्णु मंदिर में विवाह किया। उज्जैन और भोपाल में वह दोनों पति-पत्नी है कहकर होटल में ठहरे थे। इसके बाद दरोगा ने पीड़िता का शारीरिक शोषण करते हुए दुष्कर्म किया यह आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed