फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rape accused juniour doctor again report

दुष्कर्म के आरोप में जूनियर डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 25 Jun 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Rape accused juniour doctor again report
झांसी। स्टॉफ नर्स के साथ दुष्कर्म के आरोप में आखिरकार सात महीने बाद जूनियर डॉक्टर समेत उसके सहकर्मी के खिलाफ नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज हो गई। स्टॉफ नर्स ने दोनों पर धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी तैनाती इन दिनों वह मेडिकल कॉलेज में तैनात है। जून 2019 में उसकी मुलाकात डा.मधूसुदन निवासी जेआर-3, इंटरनल मेडिसन, मेडिकल कॉलेज से हुई। सहकर्मी होने के नाते कुछ ही समय में दोनों के बीच प्रगाढ़ता हो गई। इसी दौरान डा.मधुसूदन ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए उसे जल्द प्रमोशन दिलाने का वायदा किया। पीड़िता के मुताबिक डा.मधुसूदन के झांसे में वह आ गई। इस दौरान डा.मधुसूदन ने स्टॉफ नर्स मोहन प्रसाद की मदद से उसे अपने कमरे में बुलाया। उसी दौरान उसने पचास हजार रुपये की मांग की। प्रमोशन के लालच में आकर उसने यह रकम भी डा.मधुसूदन को दे दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने दुष्कर्म किया। इसी दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील तस्वीरे भी खींच ली और परिजनों को भेज देने के नाम पर ब्लैकमेल करने लगा। कई बार उसने तस्वीरें मांगी, जिसके बदले में आरोपी जान से मार देने की धमकी देने लगा। आखिरकार परेशान होकर वह नवबंर 2020 में पुलिस के पास पहुंची लेकिन, जांच के नाम पर पुलिस मामले को दबाए रखी। आखिरकार सात महीने बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। नवाबाद इंस्पेक्टर के मुताबिक स्टाफ नर्स की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed