फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Government engaged in rebuilding small and micro industries: chaudhary udaybhan singh

लघु और सूक्ष्म उद्योगों को दोबारा खड़ा करने में लगी सरकार : चौधरी उदयभान

Thu, 10 Oct 2019 04:52 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 10 Oct 2019 04:52 AM IST
विज्ञापन
Government engaged in rebuilding small and micro industries: chaudhary udaybhan singh
स्थानीय होटल में पत्रकारवार्ता में जानकारी देते प्रदेश के रेशम, हथकरघा, वस्त्र एवं निर्यात मंत्री उदयभान सिंह। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के रेशम, हथकरघा, वस्त्र एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि सरकार लघु व सूक्ष्म उद्योगों को दोबारा खड़ा करने में लगी है। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। साथ ही सरकार की एक जिला एक उत्पाद योजना का असर भी जल्द ही दिखाई देने लगेगा। बुधवार को वीरांगना होटल में यह बात उन्होंने पत्रकारों से कही।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि जनसंघ युग में हर हाथ को काम का नारा दिया गया था। उसी तर्ज पर भाजपा काम कर रही है। एक जिला एक उत्पाद के जरिए बेरोजगारों को एक नई ऑक्सीजन मिलेगी। इस योजना के तहत झांसी जनपद में टेडीवियर व रानीपुर टेरीकाट के उद्योग को दोबारा शुरू करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए बैंकों को ऋण मिलेगा। ब्याज पर छूट मिलेगी। हालांकि, इस योजना पर क्रियान्वयन कब शुरू हो सकेगा, इसका वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने साफ किया कि सूती मिल अब दोबारा चालू नहीं हो सकेगी। रेशम उद्योग को दोबारा खड़ा करने के लिए भी सरकार गंभीरता से योजना बना रही है। इस अवसर पर महापौर रामतीर्थ सिंघल, विधायक रवि शर्मा, जयदेव पुरोहित, प्रदीप सरावगी, मुकेश मिश्रा, जगदीश सिंह चौहान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed