फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rani laxmibai aniversary

हर साल मनेगी रानी की शादी की सालगिरह

Sat, 21 May 2016 12:57 AM IST
Updated Sat, 21 May 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
rani laxmibai aniversary
rani, jhansi hindi news - फोटो : demo
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई व राजा गंगाधर राव की शादी की सालगिरह बीते रोज पहली बार मनाई गई, लेकिन अब रानी की शादी का इतिहास हर साल दोहराया जाएगा। पहले आयोजन को शहर से मिले अपार समर्थन के चलते आयोजन समिति ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


रानी लक्ष्मीबाई की जन्म व बलिदान दिवस की तिथियों की तरह ही इतिहास में उनके विवाह की तारीख भी महत्वपूर्ण स्थान रखती है। यह वही दिन है, जब बिठूर की कन्या मनु 19 मई 1842 को झांसी के राजा गंगाधर राव से परिणय सूत्र में बंध झांसी की रानी लक्ष्मीबाई बनी थी। बावजूद, इतिहास में उनकी वैवाहिक वर्षगांठ के आयोजन का उल्लेख नहीं है। बृहस्पतिवार को पहली बार नगर में यह आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसकी पहल की महाराष्ट्र गणेश मंदिर कमेटी ने। लेकिन, देखते ही देखते, पूरा शहर आयोजन का सहगामी बन गया। फिर क्या, अल्प समय व सीमित संसाधनों के बाद भी हो गया भव्य आयोजन। इससे उत्साहित आयोजन कमेटी ने अब हर साल यह आयोजन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी के सचिव गजानन खानवलकर ने बताया कि आगामी वर्षों में और भी भव्य आयोजन किया जाएगा। इससे वर्तमान पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम की दीपशिखा के बारे में अधिक से अधिक जानने का मौका मिलेगा। वहीं, वार्ड क्रमांक 56 के पार्षद दिव्य नारायण सोनी कहते हैं कि उनके लिए यह गौरव का विषय है कि रानी का विवाह स्थल गणेश मंदिर उनके वार्ड में स्थित है।


रानी की गौरव गाथा जीवित रखने के लिए इस तरह के आयोजनों का होना जरूरी है। जिला अधिवक्ता संघ के सचिव प्रणय श्रीवास्तव भी इस आयोजन को जारी रखने के पक्ष में हैं। उनका कहना है कि इसमें प्रशासन को भी सहयोग करना चाहिए। व्यापारी नेता सुनील गुप्ता ने कहा कि आगामी वर्षों में आयोजन को व्यापारी वर्ग का पूरा साथ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed