फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rani laxmi bai

रानी की शादी की सालगिरह का दिया न्यौता

Mon, 15 May 2017 12:55 AM IST
jhansi
jhansi Updated Mon, 15 May 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
rani laxmi bai
jhansi rani, jhansi news - फोटो : demo pic
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई और राजा गंगाधर राव की शादी की 175वीं वर्षगांठ 19 मई को मनाई जाएगी। रविवार को आयोजन कमेटी सदस्यों ने लोगों को पीले चावल और पत्रक भेंट कर आयोजन में शामिल होने का न्योता दिया। आयोजन की तैयारियां तेजी से जारी हैं।
विज्ञापन

गणेश मंदिर कमेटी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले विवाहोत्सव की आयोजन समिति के सदस्यों ने सबसे पहले रमेश नेवालकर के घर जाकर उन्हें पीले चावल भेंट किए। इसके बाद गणेश बाजार, नरिया बाजार, सराफा बाजार, बिसाती बाजार में लोगों को पीले चावल और पत्रक दिए। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्य पारंपरिक परिधान में थे और सिर पर पीली पगड़ी बांधे हुए थे। मुख्य संयोजक गजानन खानवलकर ने बताया कि 15 मई को पंचकुइयां मंदिर से, कोतवाली, रानी महल, सुभाष गंज, बड़ा बाजार में आमंत्रण के पत्रक और पीले चावल दिए जाएंगे। इस अवसर पर मनमोहन गेड़ा, अरविंद ओझा, कुलदीप सिंघल, संगीता जोशी, उज्जवल देवधर, सुप्रिया खानवलकर, राहुल खंडकर, रवीश त्रिपाठी, विनोद पराडकर, निकिता श्रीवास्तव, अतुल किलपन, मोहन नेपाली, सुनील खरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed