फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rani Lakshmi bai 177th wedding anniversary will also be celebrated in the US and Dubai

अमेरिका और दुबई में भी मनाई जाएगी रानी लक्ष्मीबाई के विवाह की वर्षगांठ, एनआरआई ने दिखाई रुची

Tue, 14 May 2019 02:47 AM IST
देव कश्यप वैभव शर्मा, अमर उजाला, झांसी
वैभव शर्मा, अमर उजाला, झांसी Published by: देव कश्यप Updated Tue, 14 May 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
Rani Lakshmi bai 177th wedding anniversary will also be celebrated in the US and Dubai
प्रतीकात्मक तस्वीर

वीरता की पहचान और देश की शान रानी लक्ष्मीबाई के विवाह की 177 वीं वर्षगांठ इस बार अमेरिका और दुबई में भी मनाई जाएगी। झांसी की इस समृद्ध परंपरा को विस्तार मिलता जा रहा है। आयोजकों ने भी इस बार के समारोह की हर महत्वपूर्ण गतिविधि को अन्य माध्यमों के साथ ही सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की रणनीति बनाई है। उद्देश्य रानी के शौर्य, पराक्रम और देशप्रेम को देश-विदेश तक पहुंचाना है। राजा गंगाधर राव से शादी के दौरान ही झांसी में मनु का नामकरण लक्ष्मीबाई हुआ था। राजा के मरणोपरांत वे झांसी की रानी लक्ष्मीबाई बनी थीं। 

विज्ञापन


झांसी की महाराष्ट्र गणेश मंदिर कमेटी के साथ ही शहर का हर वर्ग रानी की शादी की वर्षगांठ धूमधाम से मनाता है। पिछले तीन वर्ष से यह भव्य आयोजन गणेश मंदिर में उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष भी 19 मई को गणेश मंदिर में विवाह महोत्सव होगा। लक्ष्मी व्यायाम मंदिर स्कूल से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यही नहीं, इस बार एक गरीब कन्या का विवाह भी किया जाएगा। शहर के इस सांस्कृतिक समारोह को इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय फलक मिल रहा है। विश्व के अलग-अलग देशों में मौजूद लोग आयोजन की जानकारी ले रहे हैं। 
विज्ञापन

मूलरूप से झांसी के बड़ाबाजार निवासी सौरभ गुप्ता ने भी अमेरिका में आयोजन की इच्छा प्रकट की है। सौरभ वर्तमान में न्यूयॉर्क के पास वेस्टपोर्ट कनेक्टिकट शहर में इनफोसिस लिमिटेड में प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। कुछ ऐसा ही उत्साह मूलरूप से एटा निवासी मयंक कुलश्रेष्ठ ने भी दिखाया है। वे दुबई में भारत की फ्लेक्जिबल पैकेजिंग कंपनी फर्स्ट मिडिल ईस्ट में प्रोडक्शन मैनेजर हैं। दोनों ने ही कहा कि विदेश की भूमि पर परिवार, मित्रों के साथ रानी की शादी की यादों को ताजा करना उन्हें सच्चा नमन होगा। उद्देश्य यह है कि रानी लक्ष्मीबाई के व्यक्तित्व को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र गणेश मंदिर कमेटी के सचिव गजानन खानवलकर ने बताया कि दूसरे देशों में रह रहे भारतीय भी इस समारोह को विस्तार देने के लिए उत्साहित हैं और लगातार संपर्क में हैं। देश-विदेश के लोगों की रुचि को देखते हुए इस बार सोशल मीडिया पर भी समारोह का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ओझा ने बताया कि शोभायात्रा के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed