फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rani jhansi women respect yatra start

जयंती की पूर्व संध्या पर निकलेगी ‘रानी झांसी नारी सम्मान यात्रा’

Thu, 12 Nov 2020 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Rani jhansi women respect yatra start
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर अमर उजाला की ओर होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते म?
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर अमर उजाला की ओर से आयोजन में लगातार लोगों की भागीदारी बढ़ती जा रही है। रानी की जयंती की पूर्व संध्या पर 18 नवंबर को महिला शक्ति के सम्मान में ‘रानी झांसी नारी सम्मान यात्रा’ निकाली जाएगी, जिसमें रानी के जयघोष का उद्घोष करते हुए झांसी वाले वाहनों से नगर भ्रमण करेंगे। ये यात्रा रानी के ऐतिहासिक दुर्ग के द्वार से शाम चार बजे शुरू होगी और महानगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई रानी लक्ष्मीबाई पार्क में पहुंचकर समाप्त होगी। यहां रानी की प्रतिमा के समक्ष दीपांजलि होगी। यात्रा में आगे महिला टोली रानी के वेश में नजर आएगी। इसके अलावा बुधवार को अमर उजाला कार्यालय में हुई बैठक में तय हुआ कि इस बार दिवाली 14 से 19 नवंबर तक मनाई जाएगी। दीपावली के अवसर पर घर व कारोबारी प्रतिष्ठानों पर की जाने वाली सजावट रानी की जयंती के बाद ही हटाई जाएगी। इससे पूर्व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी होगी, जिसमें बालिकाएं रानी के वेश में प्रतिभाग करेंगी। इसके अलावा महानगर के सभी चौराहों, कॉलोनियों व गली - मुहल्लों के साथ-साथ महाराजा गंगाधर की राव की समाधि पर दीपांजलि भी होगी। सभी विवाह घरों में भी सजावट होगी और वे जगमग नजर आएंगे।
विज्ञापन

रानी के वेश में निशुल्क खिंचेगी फोटो
झांसी। प्रोफेशनल फोटोग्राफरों के संगठन वेदांत फोटोग्राफी ग्रुप ऑफ एजूकेशन वेलफेयर सोसायटी ने वीरांगना की जयंती पर अनूठी पहल की है। संस्था के अध्यक्ष अखिलेश चतुर्वेदी व सलाहकार संतोष ताम्रकार ने बताया कि रानी की जयंती पर 19 नवंबर को रानी का वेश धारण करने वालीं 14 वर्ष की आयु तक की बालिकाओं की महानगर के सभी फोटो स्टूडियो में निशुल्क फोटो खींचकर उन्हें प्रिंट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

ये होंगे कार्यक्रम
- रानी की जयंती की पूर्व संध्या पर 18 नवंबर को शाम चार बजे किले से रानी झांसी नारी सम्मान यात्रा (वाहन रैली) निकाली जाएगी, जो पार्क पहुंचकर खत्म होगी। यहां दीपांजलि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जयंती की पूर्व संध्या पर 18 नवंबर को शाम 5 बजे से रानी महल पर दीपांजलि होगी।
- 19 नवंबर को झांसी के ऐतिहासिक किले के मुख्य द्वार के सामने दीपांजलि का आयोजन किया जाएगा।
- महाराजा गंगाधर राव की समाधि पर दीप जलाए जाएंगे।
- सभी विवाह घर भी रोशनी से सराबोर नजर आएंगे।
- जन्मोत्सव के दरम्यान इलाइट, बीकेडी, जेल चौराहा व गणेश चौराहा को सजाया जाएगा तथा दीपांजलि आयोजित की जाएगी।
- सिंधी तिराहे पर दीपांजलि होगी, जबकि मानिक चौक की प्रत्येक दुकान के बाहर दीप व मोमबत्तियां जलाई जाएंगी।
- शक्ति नगर कॉलोनी में रानी की थीम पर रंगोली प्रतियोगिता होगी।
- सूद कॉलोनी में बच्चियां रानी का स्वरूप धारण करेंगी, दीपांजलि होगी और सभी को रानी के जीवन वृत्त की जानकारी दी जाएगी।
- सराफा बाजार का मुख्य द्वार तथा प्रत्येक दुकान दीपों व झालरों की रोशनी से जगमग नजर आएगा।
- गोविंद चौराहे के पास स्थित शहीद पार्क में दीपांजलि होगी।
- वासुदेव नगर के हर घर में रानी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। घर के दरवाजों पर दीपक और मोमबत्तियां जलाई जाएंगी।
जयंती की पूर्व संध्या पर शाम चार बजे किला गेट से ‘रानी झांसी नारी सम्मान यात्रा’ निकाली जाएगी, जिसमें तकरीबन एक हजार लोग हिस्सा लेंगे। सभी रानी के जयघोष का उदघोष करते हुए यात्रा में आगे बढ़ेंगे।
- अंचल अड़जरिया, महामंत्री - हिंदू जागरण मंच
रानी झांसी की आन, बान, शान और पहचान हैं। उनका जन्मोत्सव पूरी भव्यता के साथ मनाया जाएगा। सीपरी बाजार स्थित कारगिल पार्क में शहीद स्तंभ पर स्वतंत्रता संग्राम की अग्रदूत वीरांगना को दीपांजलि दी जाएगी।
- चंद्रप्रकाश मिश्रा, बबीना विधानसभा अध्यक्ष - सपा
सभी कारोबारी प्रतिष्ठानों पर दीपावली के बाद झालरें नहीं उतारी जाएंगी, बल्कि रानी के जन्मोत्सव 19 नवंबर तक लगातार प्रतिष्ठान रोशन रखे जाएंगी। कारोबारी वीरांगना का जन्मोत्सव दीपावली की तरह मनाएंगे।
- योगी प्रेमानी, कारोबार
19 नवंबर को भले ही शादियों की कोई तिथि नहीं हैं, लेकिन सभी विवाह घर जगमग नजर आएंगे। रानी की जयंती पर सभी विवाह घरों में शाम को सजावट की जाएगी और रोशनी बिखेरी जाएगी। दीपांजलि भी होगी।
- विवेक दत्त स्वामी, अध्यक्ष - बुंदेलखंड विवाह स्थल एसोसिएशन
रानी के जन्मोत्सव पर झांसी के राजा महाराजा गंगाधर राव की समाधि को भी सजाया जाएगा। इसके अलावा वहां दीपांजलि कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम के आयोजन में हमारी संस्था की भूमिका रहेगी।
- पं. अमर सिद्ध, अध्यक्ष - श्री रामराजा सरकार सेवा समिति
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सराफा बाजार के दोनों द्वारों को सजाया जाएगा। सभी दुकानें सजाई जाएंगी और दीप जलाए जाएंगे। दीपांजलि कार्यक्रम में व्यापारी रानी के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करेंगे।
- मुकेश सोनी (बंटी), पार्षद
इस बार खुशीपुरा में छह दिन तक दिवाली की रौनक नजर आएगी। 14 नवंबर को दीपावली के उपलक्ष्य में लगाई गईं झालरें 19 नवंबर को रानी की जयंती के बाद ही उतारी जाएंगी। जयंती पर दीप जलाए जाएंगे।
- पुष्पेंद्र वर्मा, पार्षद
ये बेहद शुभ संयोग है। झांसी वालों को छह दिन तक दीपावली मनाने का मौका मिला है। 14 नवंबर से रानी की जयंती 19 नवंबर पूरा वार्ड जगमग नजर आएगा। दीपावली से लेकर रानी की जयंती तक रोशनी बिखरी रहेगी।
- निर्दोष अग्रवाल, पार्षद
जयंती की पूर्व संध्या पर रानी को समर्पित ‘रानी झांसी नारी सम्मान यात्रा’ में हमारे संगठन की महिला टोली रानी के वेश में सबसे आगे नजर आएगी। रानी के स्वरूप में खुद को रखकर गौरव का अहसास कराता है।
- वैशाली पुंशी, अध्यक्ष - कोहिनूर आलवेज ब्राइट
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई ने गुलामी की जंजीरों में जकड़े हर देशवासी को गौरव का अहसास कराया था। उन्होंने भारत की नारी शक्ति का मान पूरी दुनिया में बढ़ाया था। उनकी जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।
- श्रुति चड्ढा, महामंत्री - कोहिनूर आलवेज ब्राइट
इस बार हमारी संस्था की ओर से अनूठी पहल की गई है। नगर के सभी फोटो स्टूडियों में रानी के वेश में आने वाली बालिकाओं की फोटो नि:शुल्क खींची जाएगी। उसका उन्हें प्रिंट भी उपलब्ध कराया जाएगा।
- अखिलेश चतुर्वेदी, अध्यक्ष - फोटोग्राफी ग्रुप ऑफ एजूकेशन वेलफेयर सोसायटी
देश के आप किसी भी कोने में जाइये, झांसी का नाम लेते ही लोग अपने आप रानी का नाम ले देते हैं। रानी का नाम हम सभी झांसी वालों को गौरव का अहसास कराता है। उनकी जयंती सब मिलकर धूमधाम से मनाएंगे।
- संतोष ताम्रकार, सलाहकार - फोटोग्राफी ग्रुप ऑफ एजूकेशन वेलफेयर सोसायटी
रानी की जयंती झांसी के इतिहास की महत्वपूर्ण तारीख है। जन्मोत्सव के आयोजन को हम सभी मिलकर घर-घर ले जाएंगे। लोगों को प्रेरित करेंगे कि वे रानी का जन्मोत्सव इस तरह से मनाएं, जैसे अपने परिजनों का मनाते हैं।
- संजय वाल्मीकि, पार्षद
रानी की जयंती पर निकाली जाने वाली यात्रा और दीपांजलि कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा लोग हिस्सा लें, इसक लिए वार्ड की गली-गली में घूमकर प्रेरित किया जाएगा। दीपावली के बाद इसे अभियान की तरह चलाया जाएगा।
- प्रदीप खटीक, पार्षद
रानी के जन्मोत्सव पर वार्ड का हर घर दीपावली की तरह रोशन नजर आएगा। दीपावली के मौके पर की जाने वाली सजावट वीरांगना की जयंती के बाद ही हटाई जाएगी। इसके लिए सब को प्रेरित किया जाएगा।
- प्रदीप नगरिया, पार्षद
19 नवंबर को शादी की तिथि न होने के बाद भी विवाह घर जगमग नजर आएंगे। सभी विवाह घरों में रोशनी बिखेरी जाएगी और दीपांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
- अनूप सहगल, पार्षद
रानी जयंती की पूर्व संध्या पर हमारे संगठन की ओर से नगर में वाहन रैली निकाली जाएगी। ये रैली रानी और नारी शक्ति के सम्मान को समर्पित होगी। इसमें महिला, पुरुष सभी प्रतिभाग करेंगी। इसकी तैयारियां जारी हैं।

- पुरुकेश अमरया, जिलाध्यक्ष - राष्ट्रभक्त संगठन
रानी की गौरवगाथा के बारे में आज की पीढ़ी जाने, इसके लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें 14 साल तक बालिकाएं रानी के वेश में प्रतिभाग कर सकेंगी। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
- राजेश साहू, अध्यक्ष - राजेश साहू क्लब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed