फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rani jhansi marrige aniversery

सालगिरह पर परिवार के साथ रानी को करें याद

Sat, 16 May 2020 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
rani jhansi marrige aniversery
rani jhansi marrige aniversery
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की 19 मई को शादी की 178वीं वर्षगांठ है। पिछले कई सालों से रानी की शादी की सालगिरह झांसी में धूमधाम से मनाई जा रही थी, लेकिन इस बार कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से आयोजन नहीं होने जा रहा है। लेकिन, झांसी के इतिहास के इस महत्वपूर्ण दिन को अमर उजाला के साथ यादगार मनाइये। जी हां, आप अपने घर में रानी की शादी की सालगिरह मनाइये और फोटो हमें भेजिये, रानी के प्रति आपके अटूट प्रेम की इस भावना को हम 20 मई के अंक में फोटो के साथ प्रकाशित करेंगे। तो फिर देर किस बात की है, हो जाइये तैयार, अमर उजाला के साथ रानी की शादी की सालगिरह मनाने को।
विज्ञापन

19 मई 1842 झांसी के इतिहास की महत्वपूर्ण तारीखों में से एक है। ये वही दिन है जब बिठूर की कन्या झांसी की रानी लक्ष्मीबाई बनी थी। जी हां, इसी दिन मनु का विवाह झांसी के राजा गंगाधर राव के साथ हुआ था और मनु को नया नाम रानी लक्ष्मीबाई मिला था। कालांतर में झांसी की रानी पूरे विश्व में नारी गौरव का प्रतीक बनीं। रानी की शादी पानी वाली धर्मशाला के निकट स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में हुई थी। वर्ष 2016 से हर साल गणेश मंदिर में धूमधाम से रानी की शादी की सालगिरह मनाई जा रही है, जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं। लेकिन, इस बार कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से ये आयोजन नहीं होने जा रहा है। बेहतर होगा कि इस बार अपने घरों में बैठकर रानी की शादी की सालगिरह मनाएं और फोटो अमर उजाला को इस नंबर 9415183605 पर उपलब्ध कराएं। इन तस्वीरों को हम 20 मई के अंक में प्रकाशित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed