{"_id":"5faaec5f8ebc3e9bca1b0638","slug":"rani-birthday-decorate-every-chouraha-jhansi-news-jhs180826729","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानी महल और किले में होगी दीपांजलि, हर चौराहा जगमग होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानी महल और किले में होगी दीपांजलि, हर चौराहा जगमग होगा
विज्ञापन
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर अमर उजाला की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेख?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के 19 नवंबर को मनाए जाने वाले जन्मोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाने लगा है। इस संबंध में मंगलवार को अमर उजाला कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा तय करते हुए जिम्मेदारियां बांटी गईं। बैठक में मौजूद सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि रानी झांसी की पहचान हैं। वो हर झांसी वाले की आन, बान और शान हैं। उनका जन्मोत्सव भव्यता के साथ मनाया जाएगा। महानगर के सभी चौराहों को सजाया जाएगा। जगह-जगह सामूहिक दीपांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और घर-घर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इतना ही नहीं, ऐसे भी कई कार्यक्रम होंगे, जिनके जरिये बच्चों को रानी के गौरवमयी जीवन वृत्त के बारे में अधिक से अधिक जानने का मौका मिलेगा।
ये कार्यक्रम हुए तय
- रानी की जयंती की पूर्व संध्या पर 18 नवंबर को शाम 5 बजे से रानी महल पर दीपांजलि होगी।
- 19 नवंबर को झांसी के ऐतिहासिक किले के मुख्य द्वार के सामने दीपांजलि का आयोजन किया जाएगा।
- जन्मोत्सव के दरम्यान इलाइट, बीकेडी, जेल चौराहा व गणेश चौराहा को सजाया जाएगा तथा दीपांजलि आयोजित की जाएगी।
- सिंधी तिराहे पर दीपांजलि होगी, जबकि मानिक चौक की प्रत्येक दुकान के बाहर दीप व मोमबत्तियां जलाई जाएंगी।
- शक्ति नगर कॉलोनी में रानी की थीम पर रंगोली प्रतियोगिता होगी।
- सूद कॉलोनी में बच्चियां रानी का स्वरूप धारण करेंगी, दीपांजलि होगी और सभी को रानी के जीवन वृत्त की जानकारी दी जाएगी।
- सराफा बाजार का मुख्य द्वार तथा प्रत्येक दुकान दीपों व झालरों की रोशनी से जगमग नजर आएगा।
- गोविंद चौराहे के पास स्थित शहीद पार्क में दीपांजलि होगी।
- वासुदेव नगर के हर घर में रानी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। घर के दरवाजों पर दीपक और मोमबत्तियां जलाई जाएंगी।
जन्मोत्सव पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में नगर निगम पूरा सहयोग करेगा। जन्मोत्सव से पूर्व रानी से जुड़े स्मारकों की सफाई कराई जाएगी। चूना डलवाया जाएगा। साथ ही, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी चौकस रहेगी।
- राजेश त्रिपाठी, उपसभापति - नगर निगम
जन्मोत्सव पर झांसी के ऐतिहासिक किले के सामने हजारों की संख्या में दीप और मोमबत्तियां जलाई जाएंगी। आम जन की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। लोग परिवार के साथ पहुंचकर रानी की याद में दी जलाएंगे।
विज्ञापन
- आशीष उपाध्याय, डायरेक्टर - जिला सहकारी बैंक
बाजारों में रानी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। दुकानों पर रंगबिरंगी झालरों की रोशनी बिखेरी जाएगी। दुकानों के बाहर दीप व मोमबत्तियां जलाई जाएंगी। चौराहों पर दीपांजलि उत्सव आयोजित किया जाएगा।
- विजय जैन, प्रदेश अध्यक्ष - जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल
रानी की जयंती की पूर्व संध्या पर 18 नवंबर को रानी महल पर दीपांजलि होगी। इस आयोजन में रानी की याद में झांसी वाले दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। 19 नवंबर को जेल चौराहे को फूलों से सजाया जाएगा और दीप जलाए जाएंगे।
- कंचन आहूजा, जिलाध्यक्ष - महिला उद्योग व्यापार मंडल /प्रदेश अध्यक्ष - विश्व सिंधी सेवा संगम
सराफा बाजार के मुख्य द्वार को सजाया जाएगा। पूरे बाजार को झालरों की रोशनी से जगमग किया जाएगा। दीप जलाए जाएंगे। बाजार में रानी का चित्र सजाया जाएगा, जिस पर भी लोग अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।
- मुकेश अग्रवाल, अध्यक्ष - सराफा व्यापार कमेटी
शहर का परकोटा रानी की प्रमुख विरासतों में से एक है। 1857 के संग्राम में ये दीवार झांसी की ढाल बनकर खड़ी रही थी। परकोटे के द्वार सजाए जाएंगे। आसपास के लोगों की सहभागिता से दीपांजलि आयोजित होगी।
- अर्जुन सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष - उप्र व्यापार मंडल
ओम शांति नगर कॉलोनी में भव्यता वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। पूरा कॉलोनी परिसर सजाया जाएगा। रंगोलियां बनेंगी और घर-घर दीप जलाए जाएंगे। सामूहिक दीपांजलि भी होगी।
- मुकेश मिश्रा, अध्यक्ष - ओम शांति नगर वेलफेयर सोसायटी
सिंधी तिराहे पर दीपांजलि का आयोजन होगा। मानिक चौक की सभी दुकानों के बाहर दीप और मोमबत्तियां जलाई जाएंगी। बाजार को सजाया जाएगा। रानी का जन्मोत्सव सभी व्यापारी मिलकर भव्यता से मनाएंगे।
- अतुल जैन, अध्यक्ष - मानिक चौक व्यापार मंडल
बीकेडी चौराहे पर दीपांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। चौराहा सजाया जाएगा और रानी को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। इसके अलावा ग्वालियर रोड के डिवाइडर पर भी दीप जलाए जाएंगे।
- सविता पचौरी, अध्यक्ष - अक्षय जन सेवा समिति
जन्मोत्सव समारोह के अंतर्गत शक्ति नगर में रानी की थीम पर रंगोली प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। कई ऐसे कार्यक्रम होंगे, जिनके जरिये लोग ज्यादा से ज्यादा रानी के बारे में जान सकें।
- स्वप्निल मोदी, अध्यक्ष - भारत विकास परिषद (मणिकर्णिका)
गणेश चौराहा क्षेत्र में पहली बार रानी का जन्मोत्सव समारोह आयोजित किया जाएगा। चौराहे पर दीपांजलि होगी। दुकानों और घरों के बाहर दीप जलाए जाएंगी। सभी अपनी रानी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
- सरदार कृष्णपाल सिंह, अध्यक्ष - गणेश चौराहा व्यापार मंडल
सूद कॉलोनी में भव्यता से रानी के जन्मोत्सव का आयोजन होगा। कॉलोनी के पार्क में एक हजार दीप जलाए जाएंगे। इस दौरान सभी को रानी की गौरव गाथा सुनाई जाएगी। इसमें कॉलोनी के सभी लोगों की सहभागिता होगी।
- बृजेश गुप्ता, सूद कॉलोनी
कॉलोनी की बालिका को वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप में सजाया जाएगा। कॉलोनी के पार्क में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में रानी की गौरव गाथा का गुणगान किया जाएगा। कॉलोनी सजाई जाएगी।
- ऋषि चड्ढा, सूद कॉलोनी
झोकनबाग के पास स्थित शहीद पार्क में रानी का जन्मोत्सव समारोह आयोजित किया जाएगा। यहां अपनी रानी के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हुए सभी दीपदान करेंगे। इसके अलावा वीरांगना के जीवन वृत्त के बारे में बताया जाएगा।
- वसुधा प्रेमानी, जिये मुहिजी सिंध मंडल
देश के किसी भी कोने में झांसी का नाम आते ही बरबस ही लोगों की जुबां पर रानी का नाम आ जाता है। रानी की वजह से झांसी कहीं भी पहचान का मोहताज नहीं है। उनका जन्मोत्सव पूरी भव्यता के साथ मनाया जाएगा।
- ऊषा सेन, मंडल अध्यक्ष - करणी सेना
संस्था की ओर से रानी के जन्मोत्सव पर जेल चौराहे पर भव्य आयोजन होगा। इसमें विभिन्न संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। जबकि, एक दिन पहले रानी महल पर दीपांजलि का आयोजन होगा।
- ममता यादव, इनरव्हील क्लब
मानिक चौक का हर व्यापारी रानी के जन्मोत्सव को लेकर उत्साहित है। बाजार के चौराहे पर दीपांजलि का आयोजन किया जाएगा। इस अलावा हर व्यापारी रानी की याद में अपनी दुकान के बाहर दीप प्रज्ज्वलित करेगा।
- धीरेश पहलजानी, कोषाध्यक्ष - मानिक चौक व्यापार मंडल