फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ramp build on drainage

नाले पर बना लिया रैंप, तोड़ने पहुंचे प्रवर्तन दल से नोकझोंक

Tue, 06 Apr 2021 01:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
ramp build on drainage
अतिक्रमण की खबर में......लहरगिर्द में नाले पर बनाए गए रैंप की जांच करती नगर निगम की टीम।
झांसी। महानगर के लहरगिर्द में नाले पर रैंप बनाकर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत पर पहुंचे नगर निगम के प्रवर्तन दल से नोक-झोक हुई। इस दौरान टीम जांच कर वापस आ गई। जिसे लेकर भाजपा पार्षदों ने महापौर से शिकायत की। वहीं, प्रवर्तन दल की जांच को लेकर विपक्षी पार्षद ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, वार्ड नंबर 23 के पार्षद संजय राजपूत ने शिकायत की थी कि लहरगिर्द में ओमशांति ग्रीन से हाईवे जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति द्वारा नाले पर रैंप बनाकर कब्जा किया जा रहा है। मामले की जांच के लिए सोमवार को प्रवर्तन दल पहुंच गया। जिसमें एक विपक्षी पार्षद के हस्तक्षेप के चलते अतिक्रमण दल नोकझोंक के बाद जांच कर लौट आया। इसके बाद भाजपा पार्षदों ने महापौर रामतीर्थ सिंघल से शिकायत कर विपक्षी पार्षद के हस्तक्षेप को रोकने की मांग की। भाजपा पार्षद संजय राजपूत का कहना है कि विपक्षी पार्षद ने पहुंचकर कार्रवाई रुकवा दी। इस दौरान महापौर ने अतिक्रमण दल को यथोचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शिकायत करने वालों में विधायक प्रतिनिधि गोेकुल दुबे, अमन राय, मुकेश सोनी बंटी, विद्याप्रकाश दुबे, राजू साहू, उमाशंकर राय, नीरज गुप्ता मौजूद रहे। वहीं मामले को लेकर निर्दलीय पार्षद दिनेश सिंह दीपू का कहना है कि मैं कार्यकारिणी सदस्य की हैसियत से मौके पर गया था। जिस व्यक्ति पर कब्जा करने का आरोप है, उसने अपनी निजी जमीन से सड़क के लिए 10 फुट जगह दी है। अगर यह स्लैब तोड़ी जाएगी, तो क्षेत्र के अन्य जगहों पर हुए नाले के कब्जे भी तोड़ जाएं। इसके अलावा प्रवर्तन दल ने सोमवार को बड़ागांव गेट बाहर मास्टर कॉलोनी और शिवाजी नगर में सड़क पर की जा रही बोरिंग को रुकवाया। पैरामेडिकल के पास अंडर ब्रिज से सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटवाया गया। इस मौके पर प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एनएन वाजपेयी, सूबेदार टीएन पस्तोर, सूबेदार केके मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed