{"_id":"5f5bda258ebc3e2b8728f04b","slug":"ramleela-acter-jhansi-news-jhs176053821","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में रामलीला के कलाकारों पर भी छटनी की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में रामलीला के कलाकारों पर भी छटनी की मार
विज्ञापन
ramleela acter
झांसी। कोरोना की मार रामलीला मंचन में कलाकारों की संख्या पर भी पड़ेगी। बचाव के कारण इस बार श्रीरामलीला मंचन में कलाकारों एवं संगीत मंडली सदस्यों की संख्या काफी कम रहेगी। एक कलाकार को तीन से चार पात्रों की भूमिकाएं निभानी पडे़ंगी। श्रीराम लीला कमेटियों का कहना है कि इससे निश्चित ही कलाकारों पर अतिरिक्त भार पडे़गा। लेकिन सावधानी बरतने के लिए यह जरूरी है। सभी कलाकार निशुल्क काम करते हैं।
श्रीराम लीलाओं के मंचन को लेकर रामलीला कमेटियों में सुगबुगाहट शुरू हो गई है। प्रशासन से अनुमति मिलते ही तैयारियां तेज कर दी जाएंगी। हालांकि कोरोना काल में अधिमास के कारण तैयारियों के लिए पर्याप्त अवसर मिल रहा है। कमेटियों का कहना है कि मंचन की संभावनाएं प्रबल हैं। आयोजन में सोशल डिस्टेसिंग बनी रहे। ऐसे में इस बार कलाकारों एवं संगीत मंडली के सदस्यों की संख्या लगभग आधी रहेगी। बड़ा बाजार की रामलीला में हर साल करीब 50 कलाकार छोटी - बड़ी भूमिका निभाते थे। लेकिन इस बार यह संख्या लगभग 25 रहेगी। इधर, श्री बजरंग बाल युवक समिति के संचालक राकेश नामदेव ने बताया कि पालर की रामलीला में संगीत कलाकारों की संख्या कम रहेगी। मंचन में भूमिका निभाने वाले कलाकार गांव के ही रहते हं। इनके अनुसार प्रशासन की अनुमति प्राप्त होते ही तैयारियां तेज हो जाएंगी।
बड़ाबाजार की रामलीला में हर साल 50 कलाकार, मेकअप मैन, ड्रेसर आदि कार्य करते हैं। लेकिन इस बार यह संख्या 25 रहेगी। यह निर्णय सोशल डिस्टेंसिंग के चलते लिया गया है।
विज्ञापन
भरत राय मुख्य संयोजक श्री रामलीला बाल युवक नाट्य समिति बड़ाबाजार
इस बार रामलीला में देश - विदेश की विभिन्न भाषाओं में लिखी 66 रामकथाओं का सार देखने को मिलेगा। इनमें भावार्थ रामायण, कंबन रामायण आदि में वर्णित प्रसंग भी देखने को मिलेंगे।
रवि तिवारी संगीतज्ञ रामलीला बड़ा बाजार
कोरोना के कारण इस बार 15 वर्ष से कम और 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग कलाकार मंचन में शामिल नहीं होंगे। वरिष्ठ कलाकार एक बार फिर रामलीला में अपनी अभिनय को प्रस्तुत करेंगे।
मनोज सेन समिति कोषाध्यक्ष
हमारे यहां सभी कलाकार निशुल्क एवं श्रद्धा भाव से काम करते हैं। कोरोना से बचाव के कारण एक सीन में आवश्यकता के अनुसार ही कलाकारों को मंचन में सामने लाया जाएगा।
हरी प्रकाश शर्मा निर्देशक रामलीला बड़ा बाजार