{"_id":"6000b0ab8ebc3e32ad020c93","slug":"ramjanam-bhumi-ke-liye-hindu-pariwar-se-manga-sahyog-jhansi-news-jhs186084735","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामजन्म भूमि के लिए हिंदू परिवार से मांगा जाएगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामजन्म भूमि के लिए हिंदू परिवार से मांगा जाएगा सहयोग
विज्ञापन
झांसी। अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के निर्माण में हर परिवार की सहभागिता हो सके इसके लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ 15 जनवरी से अभियान चलाएगा। श्रीराम मंदिर जन्मभूमि निधि समर्पण समिति के तहत जिन स्वयं सेवकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे शुरूआत में दस हजार रुपये सहयोग देने वालों से संपर्क करेंगे। बदले में रसीद दी जाएगी, जिसका लाभ आयकर छूट में लिया जा सकता है।
आरएसएस ने झांसी महानगर को 11 नगर व 100 से अधिक बस्तियों में बांट रखा है। इसमें दुर्ग, छत्रसाल, माधव, शिवाजी, वासुदेव नगर आदि शामिल हैं। संग्रह अभियान को सफल बनाने के लिए हर क्षेत्र में बस्ती, अभियान व निधि प्रमुख बनाए गए हैं। संघ ने शुरुआत में दस हजार या इससे अधिक का सहयोग का सामर्थ रखने वाले लोगों की सूची तैयार की है। इन सभी से 31 जनवरी तक संपर्क कर सहयोग लिया जाएगा। दूसरा चरण एक फरवरी से 15 फरवरी तक चलेगा, जिसमें दस, सौ व एक हजार रुपये कूपन काटने के लिए दिए जाएंगे। कूपनों के माध्यम से हर घर में संपर्क होगा। इसमें पक्ष के हो या विपक्ष के सभी से सहयोग के लिए संपर्क किया जाएगा। इस अभियान में सभी हिंदू संगठनों का सहयोग रहेगा। जो धनराशि प्राप्त होगी, उसे अगले दिन पीएनबी में खोेले गए श्रीराम मंदिर जन्मभूमि निधि समर्पण समिति के खाते में जमा कर दिया जाएगा। संपर्क अभियान के जरिये संघ अपने विचारों को घर- घर पहुंचाने के उद्देश्य को भी पूरा करेगा। आरएसएस के विभाग प्रमुख अजय ने बताया कि सभी हिंदू संगठनों के सहयोग से अभियान 15 जनवरी से शुरू होगा।
भाजपा ने कीर्तन कर निकाला जुलूस
भाजपा ने श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत अलग- अलग टोलियों का गठनकर सीपरी बाजार, नगरा, सिविल लाइन, शहर, शिवाजी नगर व सदर बाजार मंडल में कीर्तन जुलूस निकाला। जनता से संग्रह के लिए यह अभियान 17 फरवरी तक चलेगा। जुलूस में सभी हिंदू संगठनों के लोग मौजूद रहे। नेतृत्व महानगर जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने किया। इस मौके पर विधायक रवि शर्मा, प्रियांशु डे, मनोज गुप्ता, अंकुर दीक्षित, परमजीत सिंह मन्नी, गिरजा तिवारी, अभिषेक जैन, ऋषि सैनी, नागेंद्र पाल, शैलेंद्र प्रताप सिंह, दिगंत चतुर्वेदी, संजय पटवारी, अनुज दुबे मौजूद रहे।