फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ram paintingg

राम के जीवन से जुड़े स्थलों की चित्र प्रदर्शनी लगी

Wed, 17 Oct 2018 02:01 AM IST
jhansi
jhansi Updated Wed, 17 Oct 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
ram paintingg
administration - फोटो : amar ujala
सीपरी की काली बाड़ी में मंगलवार को भगवान राम के जीवन से जुडे़ स्थलों के चित्रों की प्रदर्शनी लगायी गयी। इन चित्रों में नासिक, होशंगाबाद, बस्तर, कर्नाटक के  कई वह स्थल हैं, जहां राम ने वनवास का काफी समय बिताया। चित्रों में ताड़का वध व जनक महल भी शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में 245 चित्रों को फ्लैक्स पर दिखाया गया है। इनमें नासिक का मनस्थान, जहां लक्ष्मण ने शूर्पणखा की नाक काटी थी। इसके अलावा कर्नाटक तुंगभद्रा का हनुमान हल्ली स्थल जहां भगवान राम और हनुमान के बीच प्रथम मुलाकात हुई थी, आकर्षण का केंद्र है। अन्य प्रमुख चित्रों में नासिक में गोदावरी के समीप बना राम मंदिर जहां राम ने रावण के मामा मारीच को तीर मारा था, छत्तीसगढ़ जसपुर का राम मंदिर, यहां राम ने वनवास का एक लंबा समय बिताया था। नासिक का सर्वतीर्थ यहां जटायु का अंतिम संस्कार राम ने किया था। तमिलनाडु क ा विलुंडी तीर्थ, यहां राम सेना वानर सेना के लिए समुद्र में मीठे जल की व्यवस्था की थी। आयोजक प्रियांशु डे के मुताबिक प्रदर्शनी दशहरा तक लगेगी। प्रदर्शनी का शुभारंभ महापौर रामतीर्थ सिंघल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed