{"_id":"5fdd0e668ebc3e410e78c930","slug":"ram-marriage-celebration-with-band-jhansi-news-jhs1838444148","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजे - बाजे के साथ निकली राम जी की बरात, झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजे - बाजे के साथ निकली राम जी की बरात, झूमे भक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। विवाह पंचमी पर्व पर शुक्रवार को मेहंदी बाग के श्रीराम जानकी मंदिर से दूल्हा बने भगवान श्रीराम की भव्य बरात गाजे - बाजे के साथ निकाली गई। दिलदिल घोड़ी के रूप में कलाकारों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। महानगर में जगह - जगह श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती व तिलक कर उनका स्वागत किया।
भगवान की बारात में सखियों, साधू, संतों एवं भक्तों ने बैंड बाजे की भक्ति धुनों पर जमकर नृत्य किया। दूल्हा स्वरूप में श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघन के अलावा राजा दशरथ, गुरु वशिष्ठ व विश्वामित्र रथों पर विराजमान थे। राम जी की निकली सवारी ...., रघुपति राघव राजा राम और इस्कॉन के हरे रामा - हरे कृष्णा के संगीतमय बोल पर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर बधाई गीत गा रही थीं। आशिक चौराहा, पंचकुइयां, कोतवाली, गंधीगर का टपरा, मानिक चौक आदि क्षेत्रों से भ्रमण कर बारात वापस मंदिर में पहुंची। इस अवसर पर महंत राम प्रिय दास, प्रेम नारायण दास, बृजभूमि दास प्रभु, हेतराम सविता, अमित गोस्वामी, पीयूष रावत, जगन्नाथ दास, शंकर दास, राम किशोर रावत आदि मौजूद रहे।
इधर, शहर में रघुनाथ जी महाराज मंदिर में मंडप पूजन हुआ। गोपाल जी महाराज के मंदिर में आयोजित चार दिवसीय श्रीराम विवाहोत्सव के अंतर्गत मंडप पूजन हुआ। महिलाओं ने हरे बांस मंडप छाए, सियाजू को राम ब्याहन आए सहित अन्य बुंदेली वैवाहिक गारियां गायीं। मंदिर से दोपहर 12:30 बजे भव्य बरात शनिवार को निकाली जाएगी। इस अवसर पर राधे चौबे, रेखा पांडेय, ममता लश्करी, प्रभा श्रीवास्तव, अमित रावत आदि मौजूद रहे। इधर सीपरी के रघुनाथ जी मंदिर से कोविड - 19 के कारण बारात नहीं निकाली जाएगी। यह जानकारी पुजारी कैलाश नारायण पाठक ने दी है। पूर्व पार्षद अरुण द्विवेदी ने बताया कि रामलीला मंच बड़ाबाजार में विवाह पंचमी पर धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।