{"_id":"5a1b1de14f1c1bc45b8b8969","slug":"raju-kamarya-kidnapping-accused-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":" कारोबारी राजू कमरया अपहरणकांड का मुख्य आरोपी विनोद जाट पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी राजू कमरया अपहरणकांड का मुख्य आरोपी विनोद जाट पकड़ा गया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
crime news jhansi
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के चर्चित व्यापारी राजू कमरया अपहरणकांड के मुख्य आरोपी विनोद जाट को हाथरस पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस पर पचास हजार रुपए का ईनाम घोषित है। खबर मिलते ही यहां से पुलिस की टीमें पूछताछ के लिए हाथरस रवाना हो गईं।
व्यापारी राजू कमरया व उनके साथी का अपहरण कर 25 करोड़ की फिरौती मांगे जाने में नाम सामने आने के बाद से विनोद जाट की सरगर्मी से तलाश हो रही थी। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही झांसी पुलिस की कई टीमें हाथरस रवाना हो गईं। हाथरस मेें गिरफ्तारी के बाद वहां के पुलिस अधीक्षक घुले सुशील ने अपने दफ्तर में प्रेसवार्ता में बताया कि विनोद जाट के पकड़ में आने के बाद लखनऊ और आगरा की एसटीएफ ने उससे देर तक पूछताछ की। इसके अलावा झांसी, मथुरा और एटा पुलिस ने भी विनोद से पूछताछ की है। मूल रूप से हाथरस के मुरसान थाना क्षेत्र के महामोनी गांव का रहने वाला विनोद जाट उर्फ विनोद चौधरी पुलिस का बर्खास्त सिपाही है। वह अजय जडेजा गैंग का शातिर सदस्य है और यूपी, एमपी और राजस्थान तक इसका नेटवर्क है।
पुलिस ने आरोपी के पास से 28 अक्तूबर को वृंदावन से लूटी एक स्कॉर्पियो कार, एक पिस्टल और 60 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक विनोद जाट ने ही सादाबाद में चांदी कारोबारी सुखवीर से आठ लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था। एसपी ने बताया कि लूट में शामिल रहे सतीश पुत्र नरायन सिंह निवासी बिसावर, पिंटू जाट निवासी सारस, राया और एक अन्य भाग निकलने में कामयाब हो गए।