फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rajesh Tiwari is President for the fourth time, Sagar Bhatt is General Secretary again.

Jhansi News: राजेश तिवारी चौथी बार अध्यक्ष सागर भट्ट दोबारा महामंत्री

Sun, 11 May 2025 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Rajesh Tiwari is President for the fourth time, Sagar Bhatt is General Secretary again.

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का द्विवार्षिक अधिवेशन शनिवार को स्टेनोग्राफर महासंघ के अध्यक्ष वीरसिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें राजेश तिवारी चौथी बार अध्यक्ष बने तो सागर भट्ट दोबारा निर्विरोध महामंत्री चुने गए। सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।

बाद में सभी पदाधिकारियों का स्वागत कर उनसे संगठन के हित में कार्य करते हुए कर्मचारियों की समस्याओं के लिए पहल करने का आह्वान किया गया।विकास भवन स्थित ग्रामीण अभियंत्रण कार्यालय में आयोजित अधिवेशन कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सदस्य उपस्थित हुए। इनमें शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, लघु सिंचाई, समाज कल्याण, पंचायती राज, पशुपालन, सफाई कर्मचारी संघ, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कर्मचारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।कार्यक्रम में चुनाव प्रक्रिया हुई। इसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारी का चयन हुआ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषभ जैन एवं संप्रेक्षक अनूप वर्मा को चुना गया। इस अवसर पर परिषद के मंडलीय मंत्री महेंद्र श्रीवास्तव, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भरत सिंह, सौरभ शर्मा, ब्रजकिशोर, जितेंद्र कागरे, अनिल तिवारी, शैलेंद्र कुमार, रामप्रकाश, केएच पांडेय राघवेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed