फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rajasthan se bhi jyada tpa jhansi, toda 7 sal ka ricord

राजस्थान से भी ज्यादा तपा झांसी, तोड़ा सात साल का रिकॉर्ड

Sun, 28 Feb 2021 02:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
rajasthan se bhi jyada tpa jhansi, toda 7 sal ka ricord
शनिवार को सुबह से ही धूप ने अपना रुख कड़ा कर रखा था। दोपहर को गर्मी ने मई -जून जैसी गर्मी का अहसास कर
राजस्थान से भी ज्यादा तपा झांसी, तोड़ा सात साल का रिकॉर्ड
विज्ञापन

झांसी। इस बार फरवरी से ही तेज गर्मी पड़ने लगी है। शनिवार को झांसी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचा गया। समान पारा रहने के कारण बांदा और झांसी प्रदेश के सबसे गर्म शहर तो रहे ही। साथ ही, राजस्थान से भी ज्यादा गर्मी झांसी में रही। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी की गर्मी ने पिछले सात सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
झांसी में एक फरवरी से तापमान चढ़ना शुरू हो गया था। अच्छी धूप खिली होने से लोग गर्म कपड़ों से तौबा करने लगे थे। कइयों ने तो हाफ शर्ट भी पहननी शुरू कर दी थी। मगर 16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम की तस्वीर एकदम से पलट गई। इसके बाद कुछ दिन सुबह तड़के और रात में हल्की ठंडक बनी रही। हालांकि, पिछले चार-पांच दिनों से अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने से अब रात में भी ठंडक नहीं रह गई है।
विज्ञापन

शनिवार को तो अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि, राजस्थान के चुरू का अधिकतम तापमान 32 और धौलपुर में 34 डिग्री सेल्सियस रहा। राजस्थान के ये दोनों जिले काफी गर्म माने जाते हैं। प्रदेश में झांसी के अलावा बांदा का ही अधिकतम पारा 35 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि अधिकतम तापमान के मामले में झांसी ने पिछले सात सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले वर्ष 2014 में जिले का अधिकतम पारा 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। उन्होंने कहा कि आगे के दिनों में गर्मी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के गर्म जिले
महानगर अधिकतम पारा
कानपुर 34
प्रयागराज 34
सुल्तानपुर 34
लखनऊ 33
आगरा 33
वाराणसी 33
मथुरा 33
गोरखपुर 32
अलीगढ़ 32
गाजियाबाद 32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed