फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rainning to relax and open pool in nala

बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, नाला सफाई की खोली पोल

Tue, 21 Jul 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Rainning to relax and open pool in nala
सोमवार की शाम हुई झमाझम बरसात में नंदनपुरा आवास विकास मार्ग की सड़क पर भरे पानी में से निकलती एक क?
झांसी। सोमवार को सुबह हुई झमाझम बरसात ने लोगों को गर्मी से राहत दी। सुबह करीब तीन घंटे तक हुई बारिश से तापमान गिर गया। वहीं, दोपहर में हल्की धूप निकली। शाम को एक बार फिर से आसमान में काले बादल छा गए। शाम को करीब एक घंटे हुई तेज बरसात से मौसम सुहाना हो गया। लोगों ने घरों में पसंदीदा खानपान के साथ इसका भरपूर आनंद लिया। उधर, तेज बारिश ने नगर निगम की नालों की सफाई की पोल खोल दी। बारिश के बाद तमाम क्षेत्रों में जलभराव हो गया। साथ ही, घरों में पानी घुसने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। इससे निगम के सवा करोड़ रुपये से नालों की सफाई कराने के दावे पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम ने बारिश से पहले महानगर के 55 बड़े नालों को ठेके पर साफ कराया था। इस दौरान ठेकेदारों ने नाले सफाई को लेकर दी गईं शर्तों को पूरा नहीं किया। आलम यह रहा कि नाले पूरी तरह से साफ नहीं हुए और भुगतान कर दिया गया। नगर निगम ने भी शासन को नालों की 100 फीसद सफाई होने की रिपोर्ट भेज दी। सोमवार को सुबह तीन घंटे और शाम को एक घंटे लगातार बारिश हुई। बारिश के चलते नगर निगम के नाला सफाई के दावों की पोल खुलती नजर आई। आलम यह हुआ कि बारिश के बाद महानगर के नंदनपुरा, सीपरी बाजार, ताज कंपाउंड, बांस वाली गली, पठौरिया, गंदीगर का टपरा, नई बस्ती समेत तमाम क्षेत्रों में जलभराव हो गया। नंदनपुरा और केकेपुरी क्षेत्र में तो पानी घरों में घुस गया। इस दौरान लोग बाल्टी भरकर घरों से पानी निकालते नजर आए। साथ ही, लोगों ने नगर निगम की कारगुजारी पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed