फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rain water on the streets in Jhansi

झांसी में झमाझम बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, सड़कों और गलियों में भरा पानी

Tue, 09 Jul 2019 04:14 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 09 Jul 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
Rain water on the streets in Jhansi
बारिश से भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
झांसी में मंगलवार हुई तेज बारिश ने नगर निगम के नाला सफाई संबंधी दावों की पोल खोल दी। झमाझम बारिश से महानगर की प्रमुख सड़कों से लेकर मोहल्लो की सड़कों और गलियों तक में पानी भर गया। 
विज्ञापन


इससे राहगीरों के साथ ही स्कूली बच्चों को दोपहर में घर लौटते वक्त काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश का असर बाजार पर भी साफ दिखाई दिया। जलभराव और कीचड़ के चलते लोगों ने खरीदारी से परहेज किया।
विज्ञापन


कई दुकानदारों ने दुकान भी नहीं खोली।  उधर नगर निगम द्वारा 1 करोड़ 20 लाख से कराई गई नालों की सफाई की पोल खुल गई। नगर निगम के कागजों में नालों की सफाई ठीक ढंग से की गई है। जबकि नाले चोक होने की वजह से बारिश का पानी सड़कों पर भर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने नगर निगम अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि अगर जलभराव हुआ तो कार्रवाई होगी ।वही सीपरी बाजार में कालीबाड़ी नाले की सफाई ठीक ढंग से ना होने पर पार्षद उमेश जोशी ने आपत्ति जताई है। 

उन्होंने ठेकेदार का भुगतान ना करने की मांग महापौर रामतीर्थ सिंगल से की थी। आज हीरोज फील्ड के पीछे भी सरकारी आवासों में कई फुट पानी भर गया । अब देखना यह है कि जिलाधिकारी  नगर निगम  के दोषी अफसरों पर क्या कार्रवाई करते हैं और नगर निगम के आला अधिकारी शहरवासियों के दर्द को कैसे कम करते हैं। अभी कई दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed