फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rain changed the mood of the weather, relief from heat

Jhansi News: बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत

Thu, 27 Jun 2024 04:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Rain changed the mood of the weather, relief from heat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बुधवार को उमस और भीषण गर्मी के बीच शाम को बादलों ने लोगों को राहत दी। दिन ढलते-ढलते काली घटाएं बारिश में तब्दील हो गईं। आधे घंटे हुई तेज बारिश से महानगर का तापमान भी कुछ नीचे आया। आगामी दिनों में तेज बारिश का अनुमान है।

बुंदेलखंड में बुधवार को मानसून की पहली बारिश ने गर्मी से राहत दी। झांसी महानगर के सभी इलाकों में शाम होते-होते घनघोर बादलों ने दस्तक दी तो हवाओं में भी ठंडक आ गई। शाम सात बजे के आसपास बदल जमकर बरसे। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी बारिश के आसार हैं। शुक्रवार से रविवार तक धरा को तर करने वाली झमाझम बारिश के आसार हैं। अगले चार दिनों में 100 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। तापमान में भी अधिकतम सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का पूर्वानुमान है। ठंडी हवाएं भी 19 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed