फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rain 28

अब 28 के बाद मानसूनी बारिश

Mon, 26 Jun 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Mon, 26 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
rain 28
rain - फोटो : amar ujala
झांसी।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में 28 जून के बाद मानसूनी बारिश की संभावना है। पूर्वी हवाएं चलने के कारण यहां अनुकूल स्थिति बनेगी। मौसम विभाग के अनुसार एक जुलाई से झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं, रविवार को दिन में तेज गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे, लेकिन रात में बदली के बीच ठंडी हवाओं ने राहत दी। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा।
जिले में इस बार मानसून भी एक सप्ताह देरी से आ रहा है। सामान्यत: 20-22 जून तक झांसी समेत बुंदेलखंड में मानसून की दस्तक हो जाती है। मगर इस बार प्री मानसूनी बारिश भी एक दिन में सिमटकर रह गई। प्री मानसून के बेअसर हो जाने के बाद लोगों में निराशा है।
विज्ञापन

अब सबकी नजर मानसून पर टिकी गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र का कहना है कि चूंकि, उत्तर प्रदेश में ही इस बार मानसून देर से प्रवेश किया, इसीलिए इसका असर बुंदेलखंड में भी पड़ा है। मौजूदा समय में पश्चिमी दिशा से हवाएं चल रही हैं, जबकि मानसूनी बारिश के लिए इनकी दिशा पूर्वी होनी चाहिए। ऐसी स्थिति 28 जून के बाद नजर आ रही है। इसलिए तभी मानसून की दस्तक बुंदेलखंड में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक जुलाई से झमाझम बारिश की संभावना है। रात लगभग 9.30 बजे बदली के बीच ठंडी हवाएं चलीं। इससे लोगों ने राहत महसूस की। इस दौरान बिजली के कुछ फीडर एहतियातन बंद कर दिए गए। आधे घंटे बाद बिजली आ गई। देर रात कुछ इलाकों में बिजली की आवाजाही होती रही।

बॉक्स..
पर्याप्त नमी पर करें बुवाई
मौसम वैज्ञानिक ने किसानों से पर्याप्त नमी होने पर ही खरीफ की फसलों की बुवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मानसूनी बारिश शुरू होने पर मूंगफली, मक्का, ज्वार, सोयाबीन, उर्द, मूंग की फसलों की बुवाई करें। वहीं, तिल की बुवाई 15 जुलाई के बाद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed