फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway's 17 inquiry counters will go into private hands

Jhansi News: निजी हाथों में जाएंगे रेलवे के 17 इंक्वायरी काउंटर

Thu, 11 May 2023 11:38 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Railway's 17 inquiry counters will go into private hands
झांसी। निजीकरण की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए अब रेलवे अपने इंक्वायरी काउंटर निजी एजेंसियों के हाथों सौंपने जा रहा है। रेल प्रशासन की ओर से इसके लिए निविदाएं मांग ली गईं हैं। झांसी रेल मंडल के 11 स्टेशनों के 17 इंक्वायरी काउंटर निजी हाथों में सौंपने की तैयारी है।
विज्ञापन

रेलवे के इतिहास से स्टेशनों के इंक्वायरी काउंटरों का इतिहास भी जुड़ा हुआ है। इन काउंटरों पर यात्री अपनी ट्रेन के आवागमन जैसी शंकाओं का समाधान करते हैं। चौबीसों घंटे खुलने वाले इन काउंटरों पर रेल कर्मचारियों की तैनाती की जाती है। रेल प्रशासन की ओर से इन काउंटरों का अगस्त 2022 में नाम बदलकर सहयोग कर दिया था और अब यह काउंटर निजी हाथों में सौंपे जा रहे हैं। झांसी रेल मंडल के झांसी, ललितपुर, दतिया, बांदा, मुरैना, ग्वालियर, चित्रकूट, खजुराहो, ललितपुर, महोबा व उरई स्टेशन के 17 काउंटर निजी एजेंसियों को दिए जा रहे हैं। इसके लिए एजेंसियों ने निविदाएं आमंत्रित की गईं हैं। रेलवे की ओर से इसकी अनुमानित लागत तीन करोड़ 90 लाख रुपये तय की गई है। निविदाएं पांच जून को दोपहर तीन बजे खोली जाएंगी।
विज्ञापन


यात्रियों को और भी बेहतर सेवाएं देने के उद्देश्य से इंक्वायरी काउंटर संचालन के लिए निजी एजेंसियों को दिए जा रहे हैं। रेलवे लगातार यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी- उत्तर मध्य रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed