{"_id":"5f6cfce78ebc3ed22620358e","slug":"railway-worker-upset-to-drm-office-reporters-news-jhs1770728162","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम कार्यालय पर गरजे रेलवे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम कार्यालय पर गरजे रेलवे कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। ऑल इंडिया एसएसी एसटी इंप्लाइज एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को डीआरएम ऑफिस के बाहर पूना पैक्ट दिवस पर निजीकरण व निगमीकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध किया। साथ ही रेल मंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन डीआरएम को सौंपा।
धरने में वक्ताओं ने रेल में निजीकरण व निगमीकरण तत्काल बंद करने, पचास प्रतिशत रिक्त पदों को खत्म करने का आदेश वापस लेने, निजी क्षेत्र व न्यायपालिका में आरक्षण लागू करने, साल 2004 की जनगणना के अनुसार आरक्षण का प्रतिशत बढ़ाने, देश में समान शिक्षा नीति लागू करने, पूना पैक्ट शत प्रशित लागू करने की मांग उठाई। धरने की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने की। मुख्य अतिथि संतोष कुमार अहिरवार रहे। इस मौके पर घनश्याम दास, डीके गौतम, जीवी सिंह, अरुण कुमार, बीडी वर्मा, रजनेश स्वामी, मंगलदास, अशोक शाक्या, ध्यानचंद, अर्जुन, आरसी अहिरवार, दिनेश कुमार, एनके भिटोरया, मुुकेश चंद्र ने विचार रखे। संचालन मंडल सचिव वीरेंद्र अहिरवार ने किया।