फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway worker dies after being hit by Kerala Express

Jhansi News: केरल एक्सप्रेस की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत

Wed, 11 Mar 2026 02:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Railway worker dies after being hit by Kerala Express
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। मंगलवार सुबह बबीना यार्ड के पास भोपाल की ओर से आ रही केरल एक्सप्रेस की चपेट में आने से कीमैन भिंड निवासी अतुल (26) पुत्र राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रैक पर ट्रेन के आ जाने से वह संभाल नहीं सका। इस वजह से ट्रेन की चपेट में आने से उसकी जान चली गई। हादसे की खबर मिलने पर परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। बबीना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
भिंड (मप्र) के पुलावली, उमरी गांव निवासी अतुल बबीना स्टेशन पर बतौर कीमैन तैनात था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसकी आठ माह पहले शादी हुई थी। उनकी पत्नी गर्भवती है। अगले महीने बच्चे का जन्म होने वाला है। परिवार के साथ अतुल बबीना में ही रहता था। मंगलवार सुबह शिफ्ट में उसकी ड्यूटी थी। रेल अफसरों ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे वह बबीना रेलवे स्टेशन के पास खंभा नंबर 1101/30 से 1101/34 के बीच काम कर रहा था।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह अप लाइन में काम कर रहा था, तभी उस पर ट्रेन आ पहुंची। वह उतरकर डाउन लाइन पर खड़ा हो गया। उसी दौरान भोपाल की ओर से केरल एक्सप्रेस आ गई। अतुल को ट्रेन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल हो जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर आरपीएफ समेत पुलिस बल पहुंच गया। बबीना थानाध्यक्ष विनय साहू के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed