फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway will run special train between Jhansi-Lalkuan

Jhansi News: झांसी-लालकुआं के बीच विशेष ट्रेन चलाएगा रेलवे

Sat, 21 Jun 2025 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Railway will run special train between Jhansi-Lalkuan

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झांसी-लालकुआं के बीच विशेष ट्रेन का संचालन होगा। यह ट्रेन झांसी-लालकुआं के बीच 562 किमी की दूरी 13 घंटे 30 मिनट में तय करेगी। शुक्रवार को रेलवे ने समय सारिणी जारी कर दी। इसके साथ ही ट्रेन में टिकट बुकिंग भी शुरू हो गई है।



ट्रेन क्रमांक 04181 रानी लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन-लालकुआं विशेष ट्रेन 24 जून से पांच अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार को झांसी से रात 8:15 बजे चलने के बाद दतिया, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा, हाथरस, कासगंज होते हुए अगले दिन सुबह छह बजे बदायूं पहुंचेगी। बदायूं से चलने के बाद 7:05 बजे बरेली जंक्शन, 7:20 बजे बरेली सिटी, 7:40 बजे इज्जतनगर आएगी। यहां से बहेड़ी, किच्छा होते हुए सुबह 9:35 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी में ट्रेन क्रमांक 04182 लालकुआं-रानी लक्ष्मीबाई जंक्शन झांसी विशेष ट्रेन 25 जून से छह अगस्त तक प्रत्येक बुधवार को लालकुआं से दोपहर 12:20 बजे चलने के बाद दो बजे इज्जतनगर, 2:20 बजे बरेली सिटी, 2:45 बजे बरेली जंक्शन आएगी। यहां से चलने के बाद 3:45 बजे बदायूं और रात एक बजे रानी लक्ष्मीबाई जंक्शन झांसी पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों ओर से सात-सात फेरे लेगी। पीआरओ मनोज कुमार की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed