फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   railway ticket booking

ऑनलाइन बुक होने लगे रेलवे टिकट

Sat, 04 Apr 2020 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
railway ticket booking
railway ticket booking
झांसी। लॉकडाउन की अवधि खत्म होने के बाद की तिथियों में लोगों ने अभी से ट्रेनों में ऑनलाइन टिकट बुक कराना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की रोकथाम के चलते रेलवे ने 23 मार्च से सभी ट्रेनों का संचालन रोक दिया था। विषम हो रही परिस्थितियों को देखते हुए दूसरे शहरों में काम करने वाले हजारों लोग अपने घर लौट आए थे। जो नहीं लौट सके, वो अभी भी दूसरों शहरों में फंसे हैं। पीएम मोदी की घोषणा के अनुसार 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। इसके बाद लॉकडाउन खुलने की उम्मीद से बुंदेलखंड में रहने वाले उन लोगों ने ट्रेन में ऑनलाइन टिकट बुक कराना शुरू कर दिए हैं, जो लॉकडाउन के तुरंत बाद अपने कार्यस्थल पर पहुंचना चाहते हैं। जो दूसरों शहरों में फंसे हैं, वे भी वापस आना चाहते हैं। चूंकि, रेलवे ने अपने सभी टिकट काउंटरों को बंद कर रखा है, इस कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में ट्रेनों में ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। सबसे अधिक दिल्ली, पंजाब, लखनऊ, गोरखपुर, मुुंबई, पुणे, बंगलूरू, नागपुर, भोपाल, इलाहाबाद, जबलपुर के लिए टिकट बुक हो रहे हैं। झांसी से बनकर चलने वाली ताज एक्सप्रेस, गतिमान एक्सप्रेस और झांसी लखनऊ इंटरसिटी में सीटें भरना शुरू हो गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed