फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   railway station pr corona janch band, traine me bajer mask ke safar kar rhe logh

रेलवे स्टेशन पर कोरोना जांच बंद, ट्रेनों में बगैर मास्क के सफर कर रहे लोग

Thu, 01 Jul 2021 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
railway station pr corona janch band, traine me bajer mask ke safar kar rhe logh
ट्रेन आने के बाद रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़।
रेलवे स्टेशन पर कोरोना जांच बंद, ट्रेनों में बगैर मास्क के सफर कर रहे लोग
विज्ञापन

झांसी। महानगर में कोरोना संक्रमण ने दूसरी लहर में जमकर कहर ढाया। रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड तक पर टीमें बिठाकर कोरोना जांच कराई गई। अब जब दूसरी लहर थम गई है, तो रेलवे स्टेशन पर कोरोना जांच बंद कर दी गई है। यात्री भी कोविड नियमों को दरकिनार कर यात्रा कर रहे हैं। न मास्क लगा रहे और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे। अगर इसी तरह से लापरवाहियां होती रहीं तो कोराना फिर से वापस आ सकता है।
पिछले दिनों जब शिवपुरी में कोरोना का सबसे खतरनाक स्वरूप डेल्टा प्लस मिला था तब बुंदेलखंड के सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया था। क्योंकि शिवपुरी से झांसी में आना जाना लगा रहता है लिहाजा यहां नियमित जांच के लिए भी कहा गया था मगर सारे नियम ताक पर रख दिए गए हैं। झांसी रेलवे स्टेशन पर कोविड नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। न तो प्लेटफार्म पर प्रवेश करते समय यात्रियों की जांच की जा रही है और न ही सैनिटाइजेशन हो रहा है। आसपास प्लेटफार्म पर बैठे यात्री भी एक दूसरे से दूरी नहीं बना रहे हैं। ट्रेन के प्लेटफार्म पर आते ही यात्रियों की भीड़ लाइन में न लगकर भीड़ के रूप में इकट्ठा हो जा रही है। यात्री भी ट्रेनों में धक्कामुक्की कर सवार हो रहे हैं। ये लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्टेशन पर सुरक्षा तंत्र भी सक्रिय नहीं है।
विज्ञापन

वर्जन-
कोविड नियमों का पालन कराने के लिए यात्रियों के सामानों को सैनिटाइज करने की सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त प्रसारण के माध्यम से यात्रियों को नियमों का पालन करने के लिए सूचित किया जाता है। यात्रियों की भी जिम्मेदारी है कि बचाव के लिए एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाए रखें और सुरक्षित रहने के लिए सैनिटाइजर का प्रयोग करें। सुरक्षा तंत्रों को साथ लेकर बीच- बीच में प्लेटफार्मों पर चेकिंग भी होती रहती है। - मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed