{"_id":"57e038474f1c1b190aa839a5","slug":"railway-smiled-diwyangon","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों पर रेलवे मेहरबान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों पर रेलवे मेहरबान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
railway station, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। दिव्यांगों को रेल यात्रा में किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए रेल प्रशासन उनको विशेष सहूलियतें देता जा रहा है। इसी बात को ध्यान में रखकर आरक्षण दिव्यांग काउंटर को भी नीचे किया जा रहा है। इससे दिव्यांग आसानी से कर्मचारी तक पहुंचकर टिकट पा सकें।
पिछले दिनों एक दिव्यांग आरक्षण कार्यालय में टिकट बनवाने गए थे। रेलवे ने कार्यालय की स्पेशल खिड़की नंबर एक पर वीआईपी, महिला, अधिवक्ता, वरिष्ठ नागरिकों के अलावा दिव्यांगों को भी टिकट बनवाने की सुविधा प्रदान कर रखी है। दिव्यांग ने खिड़की नंबर एक से टिकट के लिए फार्म दिया। मगर, खिड़की की ऊंचाई अधिक होने के कारण कर्मचारी को दिखाई नहीं दिया कि वे दिव्यांग हैं। कर्मचारी ने खिड़की नंबर एक का पात्र न समझते हुए उनको टिकट बनवाने के लिए दूसरी खिड़की पर जाने का इशारा कर दिया। इससे दिव्यांग को ठेस लगी और उन्होंने संबंधित अफसरों को समस्या से अवगत कराया।
दिव्यांगों की इस समस्या को दूर करने के लिए आरक्षण काउंटर नंबर एक को नीचे करने का काम शुरू हो गया है, ताकि दिव्यांग व्हील चेयर में बैठकर आसानी से खिड़की तक जाकर आरक्षण करा सकें। दिव्यांगों के लिए बुकिंग कार्यालय में जनरल टिकट खिड़की नंबर एक पर इस तरह की व्यवस्था पहले से ही है। इसी तरह प्लेटफार्म नंबर एक पर आरक्षण कार्यालय गेट के सामने बने वाटर कूलर की तरह ही प्लेटफार्म दो/ तीन व चार/ पांच पर बने वाटर कूलर पर दिव्यांगों को चढ़ने के लिए पाथ-वे बनाया जा रहा है, ताकि पानी पीने में दिव्यांगों को सहूलियत रहे।