फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   railway retierd her worker before time

रेलवे समय से पहले 1300 कर्मचारियों को देगा रिटायरमेंट

Sat, 12 Sep 2020 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
railway retierd her worker before time
railway retierd her worker before time
झांसी। रेलवे अपने उम्रदराज कर्मचारियों को वक्त से पहले रिटायरमेंट देने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए कर्मचारियों के काम की समीक्षा की जा रही है। इसमें वे कर्मचारी शामिल हैं जिनकी 55 साल उम्र या 30 साल की नौकरी पूरी हो गई है। उनको आवश्यक सेवानिवृत्ति दी जाएगी। मंडल में ऐसे 1300 कर्मचारी हैं। दिसंबर तक इसकी रिपोर्ट को मुख्यालय के पास भेजा जाना है।
विज्ञापन

रेलवे के कदम निजीकरण की तरफ बढ़ रहे हैं। संरक्षा श्रेणी के ही सिर्फ खाली पद भरे जा रहे हैं। साथ ही ऐसे कर्मचारियों को भी आवश्यक सेवानिवृत्ति देने की तैयारी चल रही है, जिनकी 55 साल उम्र या 30 साल की नौकरी पूरी हो गई है। ऐसे कर्मचारियों की शारीरिक या मानसिक रूप से फिट न होना, उपस्थिति, समयबद्धता, कार्यप्रणाली, अनुशासन आदि बिंदुओं पर समीक्षा की जा रही है। विभागाध्यक्ष ऐसे कर्मचारियों के पिछले पांच साल की सेवा की समीक्षा कर रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों की सूची बनाने के निर्देश दिए गए हैं। दिसंबर तक ऐसे कर्मचारियों की सूची मुख्यालय भेजी जाएगी। मंडल के सभी 158 स्टेशन, डीआरएम ऑफिस, रेलवे अस्पताल, रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में 16 हजार, कोच व वैगन मरम्मत कारखाने में 4700 व सिंधौली कारखाने में 450 कर्मचारी कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed