फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   railway preparing to run 200 trains from1 july.

रेलवे एक जुलाई से 200 और ट्रेनें चलाने की कर रहा तैयारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
railway preparing to run 200 trains from1 july.
रेलवे बोर्ड अब एक जुलाई से 200 और स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है। ये ट्रेनें उन स्टेशनों के लिए चलेंगी, जहां अभी गाड़ियां नहीं जा रहीं हैं। साथ ही पैसेंजर ट्रेनें भी शुरू होंगी। ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का उद्देश्य धीरे- धीरे स्थिति को सामान्य करना है। कोरोना वायरस के चलते रेलवे ने 23 मार्च से मेल, एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद कर रखा है। रेलवे ने एक मई से अलग- अलग शहरों में फंसे श्रमिक व कामगारों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकारों के सहयोग से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया था, जो 30 जून तक चलेंगी। इसी तरह 12 मई से अप और डाउन तीस राजधानी स्पेशल ट्रेनें चलाईं गईं। इनमें अप और डाउन की आठ ट्रेनें झांसी होेकर गुजर रहीं हैं। एक जून से 200 अप और डाउन की मेल/ एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इनमें अप और डाउन की 28 ट्रेनें झांसी होकर गुजर रहीं हैं। ट्रेनों में सिर्फ कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही सफर करने की अनुमति दी जा रही है। चूंकि, अभी रेलवे कई रूटों पर ट्रेन नहीं चला रहा है इस कारण कई लोग अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो रेलवे एक जुलाई से दो सौ और स्पेशल ट्रेनों को चलाने की तैयारी कर रहा है। इससे यात्रियों को ट्रेनों के विकल्प भी ज्यादा मिलने लगेंगे। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक जुलाई से कौन सी नई ट्रेनें चलेंगी, इसका जल्द ही पता लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed