फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   railway ne kamaye paise

13 हजार वैगनों से रेलवे ने कमाए 80.75 करोड़

Mon, 04 Jan 2021 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
railway ne kamaye paise
झांसी। कोविड काल में झांसी रेल मंडल ने एक बार फिर से नया रिकॉर्ड कायम कर आय में इजाफा किया है। दिसंबर में 13 हजार वैगनों से रेलवे ने 80.75 करोड़ रुपये कमाए। इसे लेकर डीआरएम ने रेल कर्मचारियों को बधाई दी है।
विज्ञापन

झांसी मंडल से रेलवे पेट्रोलियम पदार्थों, फूड ग्रेनेड, सीमेंट, गिट्टी का लदान कर हर महीने करोड़ों रुपये कमाता है। इस बार कोविड काल में ट्रेनों का संचालन बंद रहा। इसके बाद भी रेलवे ने माल लदान में नए रिकार्ड कायम किए। रेलवे ने इस बार बालू, बाजरा और फ्लाई एश का लदान कर परिवहन किया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक दिसंबर 2020 में 13327 वैगन पर 7.66 लाख टन माल लदान परिवहन कराते हुए कुल 80.75 करोड़ रुपये की आय अर्जित की गई।
विज्ञापन

पिछले साल दिसंबर 2019 में 11171 वैगनों के जरिए 5.9 लाख टल माल लदान कर 57.69 करोड़ रुपये की आय हुई थी। डीआरएम संदीप माथुर ने कहा कि मंडल रेल के परिधि में रेलवे की माल लदान में मुख्य योगदान करने वाले प्राकृतिक संसाधन जैसे कोयला या लौह अयस्क नहीं पाए जाते हैं। इसके बाद भी माल लदान के लक्ष्य को पार करना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने नए रिकार्ड के लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित और वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed