फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   railway ne 15 crore ki bijli bachai

रेलवे ने की पंद्रह करोड़ की बिजली बचत

Wed, 26 May 2021 01:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
railway ne 15 crore ki bijli bachai
झांसी। झांसी रेलवे मंडल ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में 15.50 करोड़ रुपये की बिजली की बचत की है।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर के निर्देशन में मध्य प्रदेश क्षेत्र के 4 ट्रैक्शन सब स्टेशन हेतमपुर, ग्वालियर, दतिया एवं बसई में खुले बाजार से बिजली की खरीद की गई थी। इससे पहले रेलवे चुनिंदा संस्थानों से ही बिजली लेता था। ऐसे में तय दरों पर ही बिजली बिल का भुगतान किया जाता था। अब खुले बाजार से बिजली लेने से कम दरों में बिजली उपलब्ध हो सकी। मंडल में उत्तर प्रदेश क्षेत्र के अंतर्गत वर्तमान में 11 ट्रैक्शन सब स्टेशन ललितपुर, मुस्तरा, मोंठ, सरसोकी, लालपुर, रागौल, घाटमपुर, उदयपुरा, खोह, डिंगवाही और मध्य प्रदेश क्षेत्र के 4 ट्रैक्शन सब स्टेशन दतिया, हेतमपुर, ग्वालियर एवं बसई के माध्यम से राजस्व की बचत की जा रही है।
वहीं, अप्रैल 2021 में हाई स्पीड डीजल खपत में भी रिकॉर्ड बचत करते हुए 1200 किलोलीटर के स्थान पर मात्र 373 किलोलीटर डीजल की खपत हुई है। यह बचत डीजल के स्थान पर बिजली के अधिकतम उपयोग से संभव हो सकी है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह के मुताबिक वर्तमान में मंडल के अधिकांश खंड विद्युतीकृत हैं और खुले बाजार से बिजली खरीद करने पर सस्ती बिजली उपलब्ध होने से यह राजस्व की बचत संभव हो सकी है। झांसी रेलवे मंडल ने 44,14,954 यूनिट बिजली की बचत की है।
विज्ञापन

आज नहीं आएगी चंबल एक्सप्रेस
झांसी। चक्रवाती तूफान यास को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों का संचालन निरस्त किया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक गाड़ी संख्या 02175 हावड़ा-ग्वालियर चंबल एक्सप्रेस 26 मई को हावड़ा से नहीं चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed