फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   railway could not manage cash for refund of ticket

रेलवे के पास नहीं हो सका पैसे का इंतजाम, हो रहे झगड़े

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
railway could not manage cash for refund of ticket
रेलवे टिकट किराया वापसी के लिए तीसरे दिन भी पैसे का इंतजाम नहीं कर सका। आज सुबह से ही आरक्षण कार्यालय में टिकट निरस्त कराने वालों की भीड़ है। लेकिन पैसा न होने के कारण वे सब इंतजार में बैठे हैं। अधिकांश लोग दूरदराज क्षेत्र से टिकट निरस्त कराने आए हैं। कई लोगों का आरक्षण कर्मियों के साथ झगड़ा भी हो गया। कोरोना वायरस के चलते रेलवे ने 23 मार्च से ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद कर रखा है। लॉकडाउन में दूसरे शहरों में फंसे लोगों को राहत देने के लिए 12 मई से स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया, जो अब 30 जून तक जारी रहेगा। वहीं, 25 मई से रेलवे ने 23 मार्च से 30 जून के बीच बनवाए गए टिकटों का निरस्तीकरण शुरू कर दिया है। 25 मई को ईद के कारण टिकट निरस्त कराने बहुत कम लोग पहुंचे थे। 26 मई को रेलवे के पास पैसे न होने के कारण अधिकांश लोगों के टिकट निरस्त नहीं हो सके। यही स्थिति आज सुबह से भी बनी हुई है। आरक्षण कार्यालय में टिकट निरस्त कराने वालों की सुबह से भीड़ है । मगर जो टिकट बन रहे हैं, उससे होने वाली आय से ही किराया वापसी की जा रही है। इस कारण किराया वापसी लेने वाले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इस अव्यवस्था के कारण भीषण गर्मी में दूरदराज से आए लोग बेहद परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed