{"_id":"629d0b4670c22143a4127fac","slug":"railway-chunav-jhansi-news-jhs2222325108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 829 रेल कर्मचारियों ने किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 829 रेल कर्मचारियों ने किया मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। उत्तर मध्य रेल संस्थान की प्रबंध कार्यकारिणी समिति के चुनाव में मतदान के पहले दिन रविवार को 1902 मतदाताओं में से 829 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान मतदान केंद्र के बाहर दिन भर गहमागहमी की स्थिति बनी रही। तपती धूप में प्रत्याशी और उनके समर्थक वोट मांगने में जुटे रहे।
रेल संस्थान की प्रबंध कार्यकारिणी समिति में 41 पद हैं। इनमें तीन पद सचिव, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के हैं। जबकि, 38 पद कार्यकारिणी सदस्यों के हैं। इन पदों पर 123 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। रविवार को सुबह 9.30 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। पहले दिन 829 रेल कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान मतदान केंद्र सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के बाहर भारी संख्या में रेल कर्मचारी मौजूद रहे। रेल कर्मचारी संगठन नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंपलाइज संघ तथा स्वतंत्र रेल बहुजन कर्मचारी यूनियन के सदस्य अपने-अपने पैनल के प्रत्याशियों के पक्ष में हवा बनाने में जुटे रहे। सोमवार को भी सुबह 9.30 बजे से मतदान होगा। इसके बाद वोटों की गिनती कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।