फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rail Travelogue Award-2025: Write your travel story and get the award

रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार-2025 : अपने सफर की कहानी लिखें और पुरस्कार पाएं

Thu, 10 Apr 2025 02:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Rail Travelogue Award-2025: Write your travel story and get the award

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। भारतीय रेल आपके सफर की अनकही कहानियों को मंच देने जा रही है। यदि, आपके पास रेल यात्रा का कोई यादगार अनुभव है, जिसे शब्दों में पिरोकर दुनिया के साथ साझा करना चाहते हैं तो रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना 2025 आपके लिए सुनहरा अवसर है।




प्रतिभागियों को 10 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार, आठ हजार रुपये का द्वितीय पुरस्कार, छह हजार रुपये का तृतीय पुरस्कार और पांच प्रेरणा पुरस्कार पर प्रत्येक को चार हजार रुपये नगद से पुरस्कृत किया जाएगा। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिभागी की अपनी कहानी तीन से साढ़े तीन हजार शब्दों के बीच होनी चाहिए। उसे डबल स्पेस में टाइप किया गया हो और प्रत्येक पृष्ठ पर क्रम संख्या अंकित हो। कुल शब्दों की संख्या भी स्पष्ट रूप से लिखी जानी चाहिए। साथ ही अपने वृत्तांत के साथ एक अलग पृष्ठ पर अपना नाम, पदनाम, आयु, पता, मातृभाषा, मोबाइल नंबर और ई-मेल जरूर भेजें। प्रतियोगी अपनी प्रविष्टि दो प्रतियों में 31 जुलाई तक सहायक निदेशक, हिंदी (प्रशिक्षण), कमरा नंबर-316, कॉफमो रेल कार्यालय परिसर, तिलक ब्रिज, आईटीओ, नई दिल्ली पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed