{"_id":"72db048f669a0f4e64099b04ce276868","slug":"rail-traffic-will-be-normal-till-july-25-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 जुलाई तक रेल यातायात हो जाएगा सामान्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 जुलाई तक रेल यातायात हो जाएगा सामान्य
झांसी / ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
इटारसी रूट रिले इंटर लॉकिंग सिस्टम में आग लगने के बाद चल रहा कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। 25 जुलाई तक स्थिति पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद जताई गई है। यही कारण है कि 22 व 25 जुलाई को सात ही एक्सप्रेस गाड़ियों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
इटारसी रेलवे स्टेशन पर स्थापित रूट रिले इंटर लॉकिंग सिस्टम में आग लगने के कारण विगत सत्रह जून से रेल यातायात पूरी तरह पटरी से उतरा चल रहा है। हादसे के अगले दिन से ही प्रतिदिन दो दर्जन से अधिक ट्रेनों का रद किया जा रहा था। इटारसी में दिनरात चल रहे मरम्मत कार्य को लगभग पूरा कर लिया गया है। उम्मीद है कि 25 जुलाई तक यातायात सामान्य हो जाएगा। यही कारण है कि 22 व 25 जुलाई को गिनी चुनी ट्रेनों को रद किया गया है। इनमें 22 जुलाई को अपने आरंभिक स्टेशन से गाड़ी संख्या 12409 डाउन रायगढ़ निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 16031 डाउन अंडमान एक्सप्रेस, 12421 डाउन नांदेड अमृतसर एक्सप्रेस, 14320 अप बरेली इंदौर एक्सप्रेस, 12804 अप निजामुद्दीन विशाखापटनम एक्सप्रेस व 25 जुलाई को गाड़ी संख्या 16093 मद्रास लखनऊ एक्सप्रेस, 12645 डाउन एर्नाकुलम निजामुद्दीन एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 51827/51828 इटारसी झांसी पैसेंजर का संचालन 25 जुलाई तक रद रहेगा।