फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rail operations were disrupted for one and a half hours on Jhansi-Bina railway section

झांसी-बीना रेलखंड पर डेढ़ घंटा बाधित रहा रेल परिचालन

Fri, 28 Oct 2022 11:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rail operations were disrupted for one and a half hours on Jhansi-Bina railway section
झांसी। झांसी-बीना रेलखंड स्थित जीरौन स्टेशन पर तीसरी लाइन के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते शुक्रवार को करीब डेढ़ घंटा रेल संचालन बाधित रहा। इस ट्रैक पर ट्रेनों की रफ्तार घटाकर तीस किलोमीटर प्रति घंटे कर दी गई है। इस रेल खंड पर 30 अक्तूबर तक रेल संचालन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

रेल अफसरों के मुताबिक रेल खंड में शुक्रवार को प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कराया गया। इस दौरान डाउन मेन लाइन 90 मिनट के लिए प्रभावित रही। शनिवार को अप एवं डाउन लाइन 60 मिनट के लिए ब्लॉक रहेगी। इसके चलते झांसी-ललितपुर पैसेंजर (01812/ 01811) एवं ललितपुर-बीना पैसेंजर (01820/ 01821) भी शनिवार को निरस्त रहेगी। इसके अलावा इस ट्रैक पर गाड़ियों को भी अधिकतम रफ्तार भी घटा दी गई है। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक 30 अक्तूबर के बाद इस ट्रैक पर परिवहन सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed