फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   raidio active melel

रेडियोधर्मी पदार्थ के शरीर में जाने से रोकने का प्रयास हो

Sat, 09 Dec 2017 02:00 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sat, 09 Dec 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
raidio active melel
body entry - फोटो : demo
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में रेडियो केमिस्ट्री एंड एप्लीकेशन ऑफ रेडियो आईसोटोप विषयक राष्ट्रीय कार्यशाला में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आरवी कोलेकर ने विकिरण से बचाव विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि आज प्रयास होना चाहिए कि रेडियोधर्मी पदार्थ शरीर के अंदर न जा पाए।
विज्ञापन

रसायन विभाग और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के रेडियो रसायन अनुभाग की इंडियन एसोसिएशन ऑफ न्यूक्लियर केमिस्ट्स एंड एलाईड साइंटिस्ट के संयुक्त तत्वावधान में हुई कार्यशाला में उन्होंने कहा कि विकिरण से दो प्रकार की हानियां होती हैं। पहली जब विकिरण श्रोत पाउडर या अन्य रूप में मानव शरीर के अंदर हो। रेडियोधर्मी पदार्थों से काम करते हुए समय दूरी और अवरोधन अहम अवयव हैं। देश में विकिरण से संबंधित आपदा प्रबंधन के लिए भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के रूप में सक्षम नोडल एजेंसी है। भाभा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. माधव आलिया ने कृषि और खाद्य पदार्थ संरक्षण में विकिरण की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कहा कि विकिरण के उपयोग से बीजों की गुणवत्ता बढ़ाकर फसलों की पैदावार बढ़ाई जा सकती है। विकिरण के उपयोग से खाद्य सामग्री, मसाले आदि में मौजूद बैक्टीरिया का विकिर्णित करके उसे नष्ट होने अथवा सड़ने से बचाया जा सकता है। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रघुनाथ आचार्य ने न्यूक्लियर एनेलिटिकल तकनीकों का विश्लेषक रसायनिकी में उपयोगिता के बारे में बताया। कहा कि किसी पदार्थ को जब न्यूट्रान या अन्य किसी आवेषित कण जैसे प्रोटोन से प्रकीर्णित करते हैं, तो परमाणु का नाभिक अस्थिर नाभिक में बदल जाता है। गामा और एक्स किरणें उत्सर्जित करने लगता है। इन नाभिकों के प्रकीर्णन के लिए न्यूट्रान श्रोत जैसे परमाणु भट्टी या त्वरण की जरूरत होती है।
विज्ञापन

कार्यशाला संयोजक डॉ. नंदलाल मिश्रा और आयोजन सचिव डॉ. रेखा लगरखा ने बताया कि भाभा केंद्र के वैज्ञानिकों ने कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे से मुलाकात कर कार्यशाला की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed