फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Cyber attack using WhatsApp link, mobile gets hacked as soon as it is clicked

Jhansi: व्हाट्सएप पर लिंक के सहारे साइबर हमला, क्लिक करते ही मोबाइल हो रहा हैक

Thu, 03 Sep 2026 08:54 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 03 Sep 2026 08:54 PM IST
सार

स्वामी पुरम कॉलोनी निवासी मनोज थापक के मोबाइल फोन पर भी शादी का कार्ड भेजकर पहले उनका मोबाइल हैक किया गया, उसके बाद उनके व्हाट्सएप कॉन्टैक्ट के सहारे कई लोगों को भी यह संदेश भेजकर उनके फोन भी हैक कर लिए गए।

विज्ञापन
Jhansi: Cyber attack using WhatsApp link, mobile gets hacked as soon as it is clicked
साइबर क्राइम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

व्हाट्सएप पर फर्जी लिंक में छिपाकर भेजे गए एपीके फाइल के सहारे मोबाइल हैक हो रहे हैं। रोजाना ही दर्जनों मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को बीस से अधिक लोगों के मोबाइल फोन इसी तरीके से हैक हो गए। साइबर जालसाजों ने कई लोगों से पैसे भी मांगे। कुछ ने रकम दे दी। कुछ घंटे बाद सच्चाई मालूम चलने पर लोग शिकायत लेकर साइबर थाने भी पहुंचे। पुलिस ने ऐसी मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन


पिछले करीब एक माह से शादी के कार्ड, बधाई संदेश जैसे लुभावने संदेशों में छिपाकर एपीके फाइल भेजने के मामले बढ़ गए हैं। इसे क्लिक करते ही मोबाइल फोन हैक हो जाता है। यहां से व्हाट्सएप, टेलीग्राम हैक करके कॉन्टैक्ट लिस्ट के सहारे लोगों को न सिर्फ ऐसी एपीके फाइल भेजी जाती है, बल्कि आवश्यकता बताते हुए पैसे भी मांगते हैं।
विज्ञापन

थापक का फोन हैक कर परिचितों से मांगे रुपये

बुधवार को स्वामी पुरम कॉलोनी निवासी मनोज थापक के मोबाइल फोन पर भी शादी का कार्ड भेजकर पहले उनका मोबाइल हैक किया गया, उसके बाद उनके व्हाट्सएप कॉन्टैक्ट के सहारे कई लोगों को भी यह संदेश भेजकर उनके फोन भी हैक कर लिए गए। वह लोग फोन भी नहीं चला पा रहे वहीं, भुक्तभोगियों का कहना है आवश्यकता बताते हुए आठ से दस हजार रुपये मांगे गए। पैसा गंवाने वाले कई लोग साइबर थाना भी पहुंचे। वहीं, जिनके मोबाइल फोन हैक हो गए, उनको अपने फोन फॉर्मेट कराने पड़े। बता दें, कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता, पार्षद विकास खत्री, सुधाकर दुबे समेत तमाम कई लोगों के मोबाइल फोन हैक हो चुके। सीओ (साइबर) आसमा वकार का कहना है साइबर जालसाजी से बचने के लिए सावधानी बरतना ही सबसे बड़ा उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रुपये मांगे, तो पहले पुष्टि जरूर कर लें : डॉ. त्रिपाठी
साइबर विशेषज्ञ डॉ.राजीव त्रिपाठी का कहना है साइबर जालसाजी से बचने के लिए सावधानी सबसे बड़ा बचाव है। मोबाइल फोन पर संदेश के साथ जुड़े किसी भी लिंक को खोलने से पहले जांच-पड़ताल करनी चाहिए। किसी परिचित के नंबर से अगर एपीके फाइल आए, तब उसे नहीं खोलना चाहिए। कॉल करके पहले उसकी पुष्टि करनी चाहिए।


फोन हैक होने पर तुरंत करें ये उपाय
अगर लिंक क्लिक करने के बाद मोबाइल फोन में असामान्य गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत डाटा ऑफ करके मोबाइल फोन से सिम निकालकर बाहर कर दें। इसके बाद फोन को सावधानी के साथ फॉर्मेट कराएं, जिससे फोन में छिपी संदिग्ध फाइल डिलीट हो सके। बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर फोन करके बैंकिंग एवं डिजिटल भुगतान भी तुरंत बंद कराना चाहिए।

व्हाट्सएप को ऐसे करें सुरक्षित
व्हाट्सएप में टू स्टेप वेरिफिकेशन को चालू रखें। इसकी मदद से कोई व्हाट्सएप हैक नहीं कर सकेगा
सबसे पहले व्हाट्सएप की सेटिंग्स पर जाएं
इसके बाद यहां से अकाउंट पर क्लिक करके टू स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करें
यहां छह अंकों का पिन नंबर बनाकर उसे दोबारा दर्ज करें
इसके साथ ई-मेल को भी जोड़ें, जिससे पिन को समय पर रिकवर किया जा सके।
व्हाट्सएप में लिंक डिवाइस की सूची की समय-समय पर जांच करें
अनजान डिवाइस से तुरंत लॉग आउट करें।
रुपये की ठगी हो जाने की दशा में तत्काल 1930 नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed